Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

नेत्रहीन महिला के साथ गेंगरेप की वारदात

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के गांव लसूडिया में शर्मेंमसार करने वाली एक वारदात सामने आई है ,यहाँ  चार लोगो ने एक नेत्रहीन महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया , घटना में शामिल तीन युवक पास ही में रहने वाले थे और एक अन्य आरोपी महिला का रिश्ते में  जीजा लगता है,वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है अब पुलिस चारो आरोपी की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 45 वर्षीय नेत्रहीन महिला घर में अकेले रहती है। उसके पति की मौत हो चुकी है वहीं बेटा पूना में सर्विस करता है। महिला के अकेले घर में होने का फायदा उठाकर चार लोगो ने दुष्कर्म की  घटना को अंजाम दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि 3 दिन पहले रात को घर के बाहर महिला लघुशंका के लिए निकली। उसी दौरान पास में ही रहने वाले  3 युवक  और महिला का जीजा जो पास के ही गांव में रहता है सभी ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला ने अपने बेटे और बहु के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है।फिलहाल सभी आरोपी फरार है।

Related posts

प्रोफ़ेसर पर लगे आरोप झूठे या सच्चे: जांच कमेटी तय 15 दिन में आएगी रिपोर्ट

Jansamvad Express Digital

अब धरती की धड़कन सुनेगा भारत, ISRO ने भरी ऐतिहासिक उड़ान, ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-08 की सफल लॉन्चिंग

 पॉप स्टार तनिष्क सिंह उर्फ पैराडॉक्स बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे

Leave a Comment