Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

अंचल के 200 किसानों को 8 किलो सोयाबीन बीज के मिनीकिट का किया वितरण

घट्टिया- मध्यप्रदेश सरकार के कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन ऑयल पाम मिनीकिट योजना के अंतर्गत अंचल के किसानों को बीज वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार को घट्टिया मुख्यालय स्थित कृषी विभाग कार्यालय पर भी लघु एवं सीमांत कृषकों को 8 कीलो सोयाबीन बीज के मिनीकिट पूर्णत: निःशुल्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत सरपंचों द्वारा चयनित लघु एवं सीमांत प्रत्येक किसानों की सूची के अनुसार गुरुवार को अंचल के करीब 200 किसानों को 8 किलो सोयाबीन बीज के मिनीकिट का वितरण किया गया। जानकारी अनुसार विकासखंड स्तर पर कुल 4600 कृषकों को मिनीकिट वितरण कार्य का लक्ष्य शासन से मिला है। जोकि विकासखंड मुख्यालय के साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर भी मिनीकिट का वितरित किया जाएगा। इस दौरान कृषि विस्तार अधिकारी मोहम्मद नाहर खान, ब्रजकुमार सोलंकी, सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा इमरान अहमद के सहयोग से किसानों को वितरण किया गया।

Related posts

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल मुर्शिदाबाद और मालदा के लिए रवाना

jansamvadexpress

स्पेन के फुटबाल मैचों होगी मध्य प्रदेश की ब्रांडिंग:ला-लीगा: सीएम यादव ने दिया एमपी में स्पेनिश कोचिंग शुरु करने का प्रस्ताव

jansamvadexpress

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का तीसरा दिन जीवन में ज्ञान, वैराग्य और तप के बिना भागवत चरितार्थ नहीं होगी- स्वामी विद्यानंद सरस्वती

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token