Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्यरायपुर

मध्यप्रदेश छतीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की पहली सूचि जारी , एमपी में 39 सीजी में 21 प्रत्याशी घोषित

भोपाल |मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को चौंकाने वाला खबर सामने आई है। भले ही प्रदेश में चुनावों की आधिकारिक तारीखें सामने नहीं आई हैं, पर भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मप्र और छग के लिए लिस्ट जारी की गई है। मध्यप्रदेश में 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए 21 नामों की घोषणा कर दी गई है।

बुधवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश के सीएम सहित कई नेताओं ने शिरकत की थी। आपसी सहमति के बाद समिति ने प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नामों की सूची जारी की है। हालांकि भाजपा ने इतने पहले सूची जारी कर सभी को चौंकाया है। ऐसा प्रयोग पहली बार हो रहा है। जारी सूची में मालवा-निमाड़ इलाके की 11 सीटों पर नाम जारी किए गए हैं। बता दें कि इस बार मालवा-निमाड़ पर दोनो ही प्रमुख पार्टियों का फोकस ज्यादा है। मालवा निमाड़ की सोनकच्छ, महेश्वर, कसरावद, अलीराजपुर, झाबुआ, पेटलावद, कुक्षी, धरमपुरी, राऊ, तराना, घटिया विधानसभा सीटों के लिए नाम जारी किए गए हैं। वहीं एमपी की पहली सूची में पांच महिलाओं के नाम शामिल हैं। सबलगढ़, छतरपुर, जबलपुर, चाचौड़ा, पेटलावद में महिला को उम्मीदवार बनाया है।

मध्य प्रदेश में भाजपा ने चुनाव के लगभग तीन माह पहले 39 सीटों पर उम्मीदवार तय करने का प्रयोग किया है। जल्दी उम्मीदवार तय करने की रणनीति और उसके क्रियान्वयन के पीछे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दो माह से मध्य प्रदेश में लगातार हुए उनके दौर के समय उम्मीदवारों के नामों सहमति भी बन रही थी। भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन का मापदंड मैदानी स्तर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लिया गया फीडबैक, सर्वे और पिछले चुनाव में कम वोटों से हार के समीकरण को बनाया है।

Related posts

मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने पकड़ी लाखो की शराब ,बिडला ग्राम पुलिस की कार्रवाई

Jansamvad Express Digital

चेन्नई सुपर किंग्स ने आइपीएल 2026 में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा अमेठी के प्रशांत वीर को

Jansamvad Express Digital

इंदौर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्र : बोले हिन्दू समाज को एकजुट करने के लिए करेंगे पद यात्रा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment