Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

मुंबई में आज से I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक , LOGO और संयोजक पर हो सकती है चर्चा

मुंबई |  आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर  विपक्षी दलों ने हाथ मिला लिया है विपक्षी दलों  के गठबंधन I.N.D.I.A. यानि   नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस  की तीसरी बैठक आज से मुंबई में शुरू होने जा  रही है। ये बैठक दो दिन (31 अगस्त-1 सितंबर) चलेगी। बैठक को लेकर विपक्षी दल के वरिष्ठ नेता  शरद पवार ने कहा कि बैठक में 28 पार्टियों के करीब 63 नेता शामिल होंगे।

इस बार होने वाली  बैठक में गठबंधन का लोगो (LOGO) और कन्वीनर (संयोजक) सहित सचिव और प्रवक्ताओ के  नाम सामने आ सकता है। सबसे प्रमुख ये तय होना है कि कौन सा दल, कहां से, कितनी सीटों पर चुनाव (सीट शेयरिंग) लड़ेगा। गठबंधन में शामिल दल कई राज्यों में एक-दूसरे के विरोधी हैं।

इससे पहले कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा था- लोकसभा चुनाव I.N.D.I.A. गठबंधन को जीत मिलने के बाद ही PM पद के लिए नाम तय किया जाएगा। चुनकर आए सांसद ही PM चुनेंगे।

 

बंगाल CM ममता बनर्जी ​​​​​​, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव 30 अगस्त को दिन में मुंबई पहुंच गए थे। ममता अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से मिलीं। वहीं, उद्धव ठाकरे को राखी बांधी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज सुबह 11 बजे सैफई से मुंबई रवाना होंगे।

गठबंधन बैठक में हो सकती है  सीट बंटवारे को लेकर चर्चा

महाराष्ट्र के  मुंबई में होने वाली इंडिया  तीसरी मीटिंग में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा होनी है। इसमें 11 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें कांग्रेस, TMC, DMK, आप, JDU, RJD, शिवसेना (यूबीटी), NCP, झारखंड मुक्ति मोर्चा, समाजवादी पार्टी और CPI(M) से एक-एक सदस्य होंगे। गठबंधन में शामिल अन्य छोटे दलों को समिति में जगह नहीं मिलेगी।

चुनाव की व्यवस्थाओ के लिए  एक संयुक्त सचिवालय की घोषणा
2024 लोकसभा चुनावों को देखते हुए संयुक्त विरोध प्रदर्शनों और रैलियों को आयोजित करने के एक अन्य पैनल की घोषणा करने की भी संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दलों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए एक संयुक्त सचिवालय की भी जल्द घोषणा की जाएगी।

राज्यों में आपसी मतभेद को दूर करना होगा
बैठक के दौरान सभी पार्टियों के आपसी मतभेद को दूर किया जाएगा। खासकर उन राज्यों में जहां वे सीधे चुनावी लड़ाई में हैं। केरल में कांग्रेस और लेफ्ट, पश्चिम बंगाल में लेफ्ट और TMC, पंजाब और दिल्ली में AAP और कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर में PDP और नेशनल कॉन्फ्रेंस एक-दूसरे के धुर-विरोधी हैं। ऐसे में इस मसलों को सुलझाना होगा।

I.N.D.I.A. का हिस्सा ये मुख्य  दल 
गठबंधन में कांग्रेस, TMC, DMK, AAP, JDU, RJD, JMM, NCP (शरद गुट), शिवसेना (उद्वव गुट), SP, एनसी, PDP, CPM, CPI, RLD, MDMK, केएमडीके, वीसीके, आरएसपी, सीपीआई-एमएल (लिबरेशन), फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल (कामेरावादी) और एमएमके शामिल हैं।

Related posts

लता मंगेशकर सम्मान प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को दिया:सिंगर बोले-वह मेरे लिए मां के समान थीं। 

jansamvadexpress

पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाही में तीन आतंकी मार गिराए

jansamvadexpress

टनल में अब भी फंसे मजदुर , आज अमेरिकन आर्गन मशीन से की जाएगी खुदाई

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token