Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

राजस्थान के भरतपुर में भीषण सड़क हादसा , 12 की मौत , खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर

जयपुर | राजस्थान के भरतपुर में बुधवार सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 57 से ज्यादा लोग सवार थे।

यह हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र के आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर हंतारा के पास सुबह 5:30 बजे हुआ। मरने वालों में 7 महिलाएं और 5 पुरूष हैं। सभी मृतक गुजरात के भावनगर के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार, बस भावनगर से मथुरा होते हुए हरिद्वार जा रही थी। सुबह भरतपुर-आगरा हाईवे पर अचानक बस का डीजल पाइप फट गया। करीब 10-12 यात्री ड्राइवर के साथ बस से उतर गए।

ड्राइवर और उसके साथी पाइप रिपेयर करने के बाद डीजल लेने के लिए चले गए। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मारी और पास खड़े लोगों को कुचलता हुए निकल गया।

इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों के ड्राइवर ने सड़क पर पड़े बेसुध लोगों को देखा तो पुलिस को कॉल किया और एम्बुलेंस को बुलाया। सभी के शवों को भरतपुर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

हादसे के बाद शव हाईवे पर बिखर गए। वहां मौजूद लोगों ने एक-एक शव को बीच सड़क से हटाकर साइड में रखवाया। वहीं, हाईवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि किस वाहन ने टक्कर मारी। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।

Related posts

MDH मसाला कम्पनी के प्लांट का भूमि पूजन हुआ : मुख्यमंत्री डॉ यादव वर्चुअली हुए शामिल

मालदीप के मंत्रियो को भारत और प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा

खजराना गणेश की कलाई पर 196 वर्गफीट की राखी : पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने की तेयार : बाजार में रही खरीदारी की रोनक

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page