Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा चुनाव समिति की बैठक आज मध्यप्रदेश छतीसगढ़ और राजस्थान के प्रत्याशियों के नाम पर होगा मंथन

नई दिल्ली | देश के  5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है और समय भी नजदीक आ चूका है किसी भी वक्त चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है ,इससे पहले 30 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक होगी। नई दिल्ली में दो दिन चलने वाली इस बैठक में राजस्थान, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नाम फाइनल होंगे।

सूत्रों से मिली  जानकरी के  मुताबिक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे।

विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने राजस्थान को 7 क्षेत्रों में बांटा है। इसकी जिम्मेदारी भी अलग-अलग राज्यों के नेताओं को सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, हर जोन में एक प्रभारी होगा। जोन के निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए बाकी नेता जिम्मेदार होंगे। ये नेता जोन प्रभारियों को अपडेट करते रहेंगे और पार्टी मुख्यालय को जमीनी हालात बताते रहेंगे।

बीजेपी ने 17 अगस्त को मध्य प्रदेश के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। 25 सितंबर को मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी।

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए भाजपा ने अब तक 79 प्रत्याशी और छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

तीसरी लिस्ट में केवल एक नाम था, जिसमें भाजपा ने MP की अमरवाड़ा सीट से मोनिका बट्‌टी को प्रत्याशी घोषित किया है। मोनिका 11 दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुई हैं।

वे इससे पहले अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं। मोनिका पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की बेटी हैं।

2023 के आखिर में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। मिजोरम में 17 दिसंबर को, छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी, मध्य प्रदेश में 6 जनवरी, राजस्थान में 14 जनवरी और तेलंगाना में 16 जनवरी को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

Related posts

पीएम मोदी असम में 18,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

Jansamvad Express Digital

महाकाल लोक मामले में उज्जैन पहुँची लोकायुक्त की तकनीकी टीम

Jansamvad Express Digital

जम्मू कश्मीर में पहले चरण के चुनाव का प्रचार थमा: बुधवार 18 सितम्बर को होगी 24 सीट के लिए वोटिंग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment