Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर में पहले चरण के चुनाव का प्रचार थमा: बुधवार 18 सितम्बर को होगी 24 सीट के लिए वोटिंग

Election j&k 2024 | देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है हरियाणा और जम्मू कश्मीर में राजनीति सरगर्मी बनी हुई है ,जम्मू कश्मीर में पहले चरण की वोटिंग 18 सितम्बर को होना है   जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में कल 18 सितंबर को 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जिसमें 23.27 लाख वोटर्स शामिल होंगे।

फर्स्ट फेज की 24 में से 8 सीटें जम्मू डिवीजन और 16 सीटें कश्मीर घाटी में है। सबसे ज्यादा 7 सीटें अनंतनाग और सबसे कम 2-2 सीटें शोपियां और रामबन जिले की हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले फेज में 219 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 9 महिलाएं और 92 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। 110 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं जबकि 36 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

इस फेज में मुफ्ती परिवार का गढ़ रही बिजबेहरा सीट भी है। यहां PDP चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। महबूबा और उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद CM रह चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन फेज में वोटिंग होगी। नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 2014 चुनाव में PDP ने सबसे ज्यादा 28 और भाजपा ने 25 सीटें जीती थी। दोनों पार्टियों ने मिलकर सरकार बनाई थी।

पिछले चुनाव का प्रदर्शन

पिछले विधानसभा चुनाव में लद्दाख भी जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था, जबकि विधानसभा सीटों की संख्या 87 थी. इस बार लद्दाख अलग केंद्र शासित प्रदेश है तो जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 90 कर दी गई है. 2014 में आखिरी बार विधानसभा चुनाव हुआ था, जिसमें पीडीपी 28, बीजेपी ने 25, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं.

निर्दलीय बने चुनौती

इस बार इन पार्टियों के अलावा कई दूसरे दल जैसे शिवसेना-यूबीटी, आम आदमी पार्टी, इंजीनियर रशीद की पार्टी और अपनी पार्टी ने भी कुछ सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा है. 24 सीटों पर मुख्य पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बनकर उभर हैं, निर्दलीय प्रत्याशी जिनकी संख्या 89 है.

बीजेपी ने केवल 16 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन है. 24 में से ज्यादा सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस लड़ रही है, जबकि कुछ सीटें कांग्रेस को दी गई हैं और एक पर सीपीआई-एम के प्रत्याशी हैं. वहीं, पहले चरण में बीजेपी केवल 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं, इस चरण में पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती अपनी किस्मत आजमा रही हैं.

Related posts

विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर हुआ नवकार महामंत्र जाप

सावधान ….अगर कोई आपके घर निगम का सर्वेयर बनकर आए तो पहचान पत्र जरुर मांगे

Jansamvad Express Digital

तीन दिन के अमेरिका दौरे पर राहुल गाँधी: यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के स्टूडेंट से की चर्चा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page