Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का होगा महाकाल लोक के मूर्ति कलाकारों से संवाद: शहर में कई कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

उज्जैन | देश की 15 वी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  19 सितम्बर को महाकाल  की नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आ रही है इसके पहले वह एक दिन इंदौर में रहेंगी , माननीय राष्ट्रपति शहर  में आगमन के दौरान श्री महाकाल लोक के मूर्तिकारों से संवाद भी करेंगे। इसी के साथ वह शहर के  कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसे ध्यान में रखते हुए सोमवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने श्री महाकाल लोक, श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर, हेलीपेड, रूद्राक्ष होटल परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं व तैयारियों का जायजा लिया। राष्ट्रपति का उज्जैन का 19 सितंबर को दौरा प्रस्तावित हैं। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान प्रोटोकाल व गरिमा के अनुरूप व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

उन्होंने श्री महाकाल लोक परिसर स्थित नंदी द्वार पर राष्ट्रपति के आगमन के लिए विशेष साज-सज्जा, ग्रीन रूम्स, लाइन अप सूची आदि सभी व्यवस्थाएं त्वरित करने को कहा। मंदिर में नंदी हॉल, सभा मंडपम, ग्रीन रूम्स की साज-सज्जा, फर्श की सफाई, संपूर्ण मंदिर परिसर की साफ-सफाई, श्री महाकाल लोक भ्रमण के दौरान प्रयोग की जाने वाली ई कार्ट की साज-सज्जा-मेंटेनेंस व सुरक्षा की दृष्टि से सभी ई कार्ट्स में पुलिस ड्राइवर आदि की व्यवस्था के लिए भी कहा।

उज्जैन पुलिस लाइन हेलीपेड का निरीक्षण करते अधिकारी
होटल रुद्राक्ष में सिक्स लेन रोड भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते कलेक्टर एसपी

कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रपति श्री महाकाल लोक के मूर्तिकारों से संवाद करेंगी। उन सभी की सूची त्वरित उपलब्ध करवाई जाएं। कलेक्टर ने हेलीपेड का भी निरीक्षण किया। यहां के परिसर के आसपास साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, बाउंड्री वाल, बेरिकेडिंग, ग्रीन रूम्स आदि व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। हेलीपेड के बाद उन्होंने रूद्राक्ष होटल परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

Related posts

इंदौर दूषित पानी मामले में अब भी दो लोग गंभीर :अब तक 27 की मौत

jansamvadexpress

महाकाल लोक आने वाले बाहरी श्रद्धालु के लिए शुरू होगी ई बाइक सुविधा , शहर घुमने में होगी सुविधा जनक

jansamvadexpress

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जिले में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token