Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस से आप में जाकर प्रत्याशी बने विवेक यादव ने फिर कांग्रेस का दामन धामा

उज्जैन | मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पहली बार नाराज लोगो को मनाने के लिए कोशिश बड़े स्तर पर शुरू की है | कांग्रेस इस बार मध्यप्रदेश में किसी प्रकार की भी गलती करने के मुंड में नहीं है , मध्यप्रदेश के बड़े नेताओ ने बारीखी के साथ चुनाव को लड़ने की तेयारी कर ली है |

खुद प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस बार फुक फुक कर कदम रख रहे है |

हालही में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की उत्तर विधानसभा में एक ऐसे नाराज कार्यकर्त्ता को मनाने का काम किया है जो टिकिट ना मिलने से नाराज होकर ना सिर्फ आम आदमी पार्टी में चले गया था बल्कि आप से प्रत्याशी भी बन गए थे |

दरअसल उज्जैन शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक यादव उज्जैन उत्तर से टिकिट मांग रहे थे , टिकिट ना मिलने से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस की लिस्ट आने वाले दिन ही दिल्ली में आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के समक्ष जाकर आप की सदस्यता ले ली थी , जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी तीसरी सूचि में उनका नाम भी उज्जैन उत्तर से घोषित कर दिया था |

लेकिन इसके बाद कांग्रेस की टीम ने विवेक यादव को पुनः अपनी ओर खिचना शुरू कर दिया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इसमें सफल भी हो गए विवेक यादव ने सोमवार को ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ से मुलाकत कर ली थी और आम आदमी पार्टी से चुनाव ना लड़ने का मन बना लिया था |

जिसके बाद आज सोशल मीडिया पर फोटो भी जारी कर दिए इससे विवेक यादव को लेकर लगाए जा रहे सारे कयास पर विराम भी लग गया |

अब उज्जैन उत्तर में भी सीधी टक्कर कांग्रेस भाजपा के बिच होने जा रही है देखना होगा की आगामी 3 दिसंबर को परिणाम किसके पक्ष में होंगे |

Related posts

अजित पवार का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

6 दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंचे राहुल गाँधी ,भारतीय मूल के लोगो से की मुलाकात ,भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव किये साझा

Jansamvad Express Digital

पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा सरकार के दौरान कोविड स्कैम , भाजपा विधायक के उठाए सवाल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment