Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में थाना प्रभारी हनीट्रेप का शिकार ,SP ने किया थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच, युवती समेत 3 लोगों पर FIR

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के  ग्वालियर में  पुलिस महकमा  शर्मसार हुआ  है, यह के एक थाना प्रभारी को एक युवती ने  हनीट्रैप के मामले में फंसा लिया , उक्त मामले पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी की शिकायत पर युवती सहित तीन लोगो को आरोपी बनाने के आदेश दिए वही थाना प्रभारी को लाइन अटेच कर युवती की शिकायत पर  हजीरा थाना प्रभारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। जिसके बाद से ही टीआई फरार हो गए है। टीआई का आरोप है कि हनीट्रैप में फंसा कर आरोपियों ने 5 लाख की रकम ऐंठी है। पड़ाव थाना पुलिस ने भी आरोपी महिला और उसके साथियों पर मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 लाख 50 हजार की रकम भी बरामद की है।

दरअसल हजीरा थाने के टीआई तिमेश छारी ग्वालियर के विंडसर हिल्स हाउसिंग सोसायटी में रहते हैं। करीब एक माह पहले उन्हें फेसबुक पर भिंड के लहार की रहने वाली युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर चैटिंग और वीडियो कालिंग भी होने लगी। 2 नवंबर को युवती मिलने के लिए आई। उसे टीआई अपनी ही गाड़ी से हजीरा थाने के पीछे स्थित अपने शासकीय आवास पर ले गए। जहां युवती के साथ दुष्कर्म किया, दूसरी तरफ टीआई तिमेश छारी हनीट्रैप के जाल में फंस गए। युवती और उसके भाई सहित तीन लोगों को बदनामी से बचने के लिए टीआई छारी ने 5 लाख रुपए भी थमाए। जब इन लोगों ने दोबारा रुपए मांगे तो टीआई ने पुलिस अफसरों को हनीट्रैप में फंसने की जानकारी दी,आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों ने टीआई की शिकायत पर दो युवती सहित तीन लोगों पर एफआइआर दर्ज कर ली।

फिर युवती भी एफआइआर पर अड़ गई, युवती बोली- उसके साथ टीआई ने दुष्कर्म किया है। उसे अपने पुलिस में होने का डर दिखाया और शिकायत करने पर झूठा केस लगवाने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर भी टीआई छारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पड़ाव थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

केंद्र के अनुसार आधार देश की भरोसे मंद डिजिटल आईडी

Jansamvad Express Digital

भाजपा को लाडली बहना योजना दे सकती है आक्सीजन , कांग्रेस को OPS और नारी सम्मान पर विश्वास, एग्जिट पोल में स्पष्ट नहीं मध्यप्रदेश में किसकी सरकार

हरदा हादसे में घायल लोगो से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page