Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन परिवहन विभाग ने 644 बसों का किया अधिग्रहण , उज्जैन आगर और गुना भेजी गई बसे

उज्जैन | मध्यप्रदेश में होने जा रहे  विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान दलों को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से मतदान सामग्रियों का वितरण होने लगेगा। दल यहीं से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। उज्जैन उत्तर विधानसभा में एक लाख 13 हजार 171 पुरुष, एक लाख 13 हजार 770 महिला और 25 थर्ड जेंडर सहित कुल 2 लाख 26 हजार 966 मतदाता और उज्जैन दक्षिण में कुल 2 लाख 57 हजार 3 मतदाता हैं। इधर, जिलेभर की सभी विधानसभाओं के तहत कर्मचारियों की तरफ से कुल 9306 फॉर्म-12 प्राप्त हुए थे। इनमें से 7813 ने बैलेट पेपर के जरिए मतदान किया। जिले के 1817 दिव्यांगों ने फॉर्म-12 भरकर घर बैठे मतदान करने की इच्छा जताई थी। इनमें से 1723 ने मतदान किया, जबकि 33 मतदाता मृत पाए गए और 61 अनुपस्थित मिले।

जिले की सातों विधानसभाओं के मतदान केंद्रों के लिए गुरुवार सुबह से मतदान दल रवाना होंगे। ये दल शासकीय इं​जीनियरिंग कॉलेज से मतदान सामग्री लेकर बसों में सवार हो केंद्रों के लिए रवाना होंगे। आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया टीमो को मतदान केंद्र तक पहुचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है जिसमे  कुल 644 बसों का अधिग्रहण किया गया है, इसमें से 522 उज्जैन जिले के लिए और 100 बस गुना व 22 बस आगर के लिए भेजी गई है। इनके अलावा 415 जीप भी अधिगृहीत की गई है।

 

Related posts

पंजाब के लुधियाना में गैस लीक, बच्चों समेत 9 लोगों की मौत इलाका सील

राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए 4 सदस्यों को नॉमिनेट किया:मशहूर वकील निकम, इतिहासकार मीनाक्षी जैन, पूर्व डिप्लोमैट हर्षवर्धन श्रृंगला और समाजसेवी सदानंदन शामिल

नहीं ख़त्म हुई पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की नाराजगी , सोशल मीडिया पेज पर पार्टी का नाम और विधायक की जगह लिखा “भाई और मामा”

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment