Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

केन्द्रीय मंत्री को घोषणा पर होने लगा अमल : स्टेशन से महाकाल तक रोप वे का प्राथमिक काम शुरू

*केन्द्रीय मंत्री को घोषणा पर होने लगा अमल : स्टेशन से महाकाल तक रोप वे का प्राथमिक काम शुरू*

उज्जैन | देश से आने वाले श्रधालुओ की सुविधा को देखते हुए महाकाल मंदिर और रेलवे स्टेशन के बीच की दुरी को कम करने और यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रोप वे की घोषणा की थी जिसके काम की शुरूआत का लम्बे समय से इन्तजार चल रहा था , ये रोप वे   रेलवे स्टेशन से श्री महाकालेश्वर मंदिर तक श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए  काम  आना  है। इस की शुरुआत की प्रक्रिया  महाकाल मंदिर क्षेत्र की गणेश कॉलोनी से हुआ है। यहां डी-बोर्डिंग स्टेशन बनेगा। फिलहाल तकनीकी विशेषज्ञों की टीम क्षेत्र में खुदाई करवाकर मिट्टी परीक्षण करने में जुटी हुई है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर डी-बोर्डिंग स्टेशन निर्माण के लिए ड्राइंग फाइनल होगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने रोप-वे के लिए 189 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। रोप-वे का निर्माण दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। खास यह कि रोप-वे से श्रद्धालु रेलवे स्टेशन से श्री महाकालेश्वर मंदिर तक का पौने दो किमी का सफर 7 मिनट में तय कर सकेंगे। सफर के दौरान ऊंचाई से उज्जैन सिटी व श्री महाकाल महालोक को भी निहार सकेंगे।

Related posts

भोपाल-प्रदेश में खाद्य, पेट्रोल और गैस आपूर्ति पर सख्ती, मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने किये महाकाल दर्शन

Jansamvad Express Digital

KBC की हॉट सीट पर बैठी होनहार एस आई ने तनाव के चलते दे दी जान : डिप्रेशन बना मौत का कारण

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment