Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

देश के महान उद्योगपति रतन टाटा का निधन:86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन (Ratan Tata Passed Away) हो गया है. वे 86 साल के थे. देश के सबसे बड़े कारोबारी ट्रस्‍ट टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. बढ़ती उम्र के कारण उन्‍हें कई तरह की परेशानियां थीं. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्‍गज नेताओं और उद्योगपतियों ने उनके निधन पर शोक जताया है. रतन टाटा की देश भर में काफी लोकप्रियता थी.

टाटा का पार्थिव शरीर नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा गया है। यहां लोग शाम 4 बजे तक अंतिम दर्शन कर सकेंगे। शाम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

टाटा के निधन की जानकारी उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सबसे पहले दी। उन्होंने रात 11:24 बजे सोशल मीडिया पर लिखा, ‘घड़ी की टिक-टिक बंद हो गई। टाइटन नहीं रहे। रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार के प्रतीक थे।’

पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा को 7 अक्टूबर को भी ICU में भर्ती किए जाने की खबर थी। हालांकि, उन्होंने ही इसका खंडन करते हुए कहा था कि वे ठीक हैं, रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

 

टाटा समूह ही नहीं देश को भी आगे बढ़ाया : चंद्रशेखरन

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा, “हम अत्यंत क्षति की भावना के साथ श्री रतन नवल टाटा को विदाई दे रहे हैं. वास्तव में एक असाधारण नेता हैं जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह बल्कि हमारे राष्ट्र के मूल ढांचे को भी आकार दिया है.”

टाटा समूह ने अपने बयान में कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है. उन्‍होंने न सिर्फ टाटा समूह को बल्कि देश को भी आगे बढ़ाया है.

Related posts

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी विकास की पुलिया: 3 महीने पहले ₹4 लाख में बनी थी, पहली ही बारिश में हुई जर्जर!

सुप्रीम कोर्ट फिर एक बार बुलडोजर कार्रवाही पर नाराज: कहा बुलडोजर एक्शन देश के कानूनों पर बुलडोजर चलाने जैसा

Jansamvad Express Digital

बडनगर थाने के सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट , बदमाशो ने रिवाल्वर भी लूटी

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page