Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भोपाल में भाजपा ने सात में से 5 सीट पर जीत हासिल की 02 सीट पर कांग्रेस काबिज

भोपाल की सभी सात सीटों के नतीजे आ गए हैं। 5 भाजपा और 2 कांग्रेस ने जीती हैं। गोविंदपुरा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने 1 लाख 6 हजार 335 मतों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रविंद्र साहू को हराया। इसके साथ ही गोविंदपुरा सीट से दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं। उनके ससुर बाबूलाल गौर इसी सीट से आठ बार विधायक रह चुके हैं। हुजूर से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा 97910 वोट से जीत दर्ज की है।

इसके साथ ही भोपाल को उत्तर और दक्षिण-पश्चिम से दो नए चेहरे विधायक के रूप में मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील अपने पिता के विधानसभा क्षेत्र भोपाल उत्तर से पहली बार विधायक चुने गए हैं। उधर, दक्षिण-पश्चिम सीट भाजपा ने कांग्रेस से छीन ली है। यहां से भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी जीत दर्ज की है।

Related posts

मुंह पर मास्क गले में गमछा लपेट कर भस्मआरती प्रवेश गेट पर खड़े हुए प्रशासक : दलालों में मचा हडकंप ,1700 अनुमति पहुंचे 1400

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस राष्ट्रिय महामंत्री प्रियंका गाँधी आएंगी उज्जैन ,कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में करेंगी आमसभा

पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाही में तीन आतंकी मार गिराए

Leave a Comment