Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर में फैशन डिजाइनर ने कैफे संचालक के प्रेम में आकर जेंडर चेंज कराया , बाद में कैफे संचालक ने शादी से किया इंकार

इंदौर | मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है , मामला  इंदौर में एक फैशन डिजाइनर और कैफे संचालक की प्रेम  कहानी  में मिले धोखे की है। दरअसल, दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। कैफे संचालक ने फैशन डिजाइन को जेंडर चेंज कराने के लिए बोला। शादी करने का वादा भी किया। डिजाइनर 47 लाख खर्च कर लड़की बन गया। दोनों ने कई बार संबंध बनाए। फिर कैफे संचालक ने शादी से इनकार कर दिया।

दावा किया जा रहा है कि, कैफे संचालक ने दूसरी जाति होने के कारण ब्याह नहीं किया। परिवार के भी तैयार नहीं होने की बात कही। शादी के नाम पर धोखा और यौन शोषण के केस में पुलिस भी गफलत में रही। फिर अननैचुरल सेक्स की धारा में केस दर्ज किया गया।

फैशन डिजाइनर का कहना है कि, कैफे संचालक ने भावनाओं से खेला है। उसने मेरा जेंडर चेंज करा दिया। अब वापस लड़का बनना असंभव है। मेरा आगे का जीवन खत्म हो चुका है। बच्चे भी पैदा नहीं हो सकते।

पीड़ित फेशन डिजाइनर की जुबानी 

2021 में मेरी पहचान विभव पिता दिनेश कुमार शुक्ला से इंस्टाग्राम पर हुई। उस समय विभव, सोनू मौर्य नाम की फेक इंस्टा आईडी से बातचीत करता था। पहले सामान्य बातचीत थी। फिर दोस्ती गहरी हो गई। मेरा व्यवहार लड़का होने के बाद भी लड़की की तरह रहता। मुझे बचपन से लड़कों में रुचि थी।

जुलाई 2022 में विभव मुझे वृंदावन मिलने बुलाया। मैं उससे मिलने वृंदावन के अखंडानंद आश्रम में गई। तब विभव ने कहा कि मैं लड़कों से ही संबंध रखने में रुचि रखता हूं। तुम मुझे बहुत अच्छे लगे। मैं भी शुरू से ही लड़कों के साथ संबंध बनाने में रुचि रखता था।

शादी का वादा कर ब्रेस्ट सर्जरी करवाई

विभव ने मुझे कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। अगर तुम अपनी सर्जरी करवाकर लड़की बन जाओ तो मैं अपने घरवालों को शादी के लिए मना लूंगा। इस पर मैंने 9 जुलाई 2022 को बेस्ट सर्जरी करवाई। फिर कुछ समय बाद ही विभव ने धीरे-धीरे मुझसे बातचीत करना बंद कर दिया।

उसने अपनी सोनू मौर्य नाम की इंस्टा आईडी भी बंद कर दी। मेरे पास जो विभव का नम्बर था, वह भी उसने बंद कर लिया थ। विभव ने उस समय मुझे अपना नाम पता सोनू मौर्य, निवासी जी-10 दर्पण कालोनी, थाटीपुर ग्वालियर बताया था। जब मैंने वहां जाकर जानकारी ली तो पता गलत निकला।

फिर घर आकर मां को दिलाया भरोसा

मैं काफी डिप्रेशन में रही। 2023 में मैं होली पर वृंदावन स्थित अखंडानंद आश्रम में गई थी। इस दौरान आश्रम में ही मुझे विभव मिला था। उसने मुझसे बात करने की कोशिश की लेकिन मैंने नहीं की। बाद में उसने मेरे दोस्त कार्तिक के माध्यम से मेरा मोबाइल नंबर लेकर मुझसे संपर्क किया। इसके बाद फिर से हमारी बातचीत होने लगी।

27 जुलाई 2023 को विभव मेरे घर आया। उसने मां से कहा कि वह मुझसे शादी करना चाहता है। मैं अपनी सर्जरी करवाऊं। फिर वह मुझे विजय नगर स्थित होटल में ले गया। वहां उसने मुझसे शादी करने का कहकर मेरे साथ पहली बार अन-नेचुरल संबंध बनाए। इसके बाद कई बार मेरे साथ संबंध बनाए।

Related posts

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का फैसला आज , विधायक दल की बैठक के बाद नाम का एलान संभव

Jansamvad Express Digital

लोकसभा 2024 से पहले I.N.D.I.A गठबंधन पर ED की नजर , केजरीवाल हो सकते है कभी भी गिरफ्तार

त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के राष्ट्रीय परामर्श दाता और संरक्षक विधायक चेतन काश्यप अपनी निजी यात्रा पर महिदपुर पधारें

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page