Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

हज यात्रियों के लिए टीका करण शिविर का आयोजन , उज्जैन से जाने वाले यात्रियों को दिया प्रशिक्षण

उज्जैन | मध्यप्रदेश में हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की आखरी दौर की तेयारी चल रही है उज्जैन के  तोपखाना स्थित मदारगेट जमातखाना पर स्वास्थ्य कैंप लगाकर हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण किया गया। साथ ही यात्रा पर जाने वाले लोगों को ट्रेनिंग भी दी गई।

हज कमेटी ऑफ इंडिया के नईम खान एवं इकबाल हुसैन ने बताया कि उज्जैन से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या लगभग  520  है और सभी यात्रियों को वैक्सीनेशन के लिए कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहरकाजी खलीकुर्रहमान व मप्र राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल थे। टीकाकरण और परीक्षण का आयोजन हज कमेटी एवं इंतेजामिया कमेटी वक्फ की ओर से किया गया था।

इसमें हज पर जाने वाले यात्रियों को बताया गया कि किस तरह से उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत भी किया गया। बड़ी संख्या में हज यात्री कैंप में पहुंचे और टीकाकरण करवाया। साथ ही उन्हें हज यात्रा पर किस तरह से कानून व्यवस्था का पालन करना है। इस पूरी बात की जानकारी दी गई।

Related posts

देवास की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का नगर आगमन पर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

वर्ल्ड कप की व्यूअरशिप में 43% इजाफा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment