उज्जैन /इंदौर / ऋषिकेश | उत्तराखंड के ऋषिकेश के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर के रेलवे यार्ड में पिछले दिनों एक महिला के शरीर के अंगो को काटकर कर लाश को ठिकाने लगाया गया था | महिला के शरीर का आधा हिस्सा ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन की बोगी में बेग में भरकर रखा गया तो आधा हिस्सा इंदौर को जाने वाली ट्रेन की सीट के निचे रखा गया |आरोपी ने एक बोरी को जिस ट्रेन में रखा वह महू नागदा को चलती है तो वहीं दूसरी बोरी ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन में रख दी थी तथा इस पूरे मामले में ऋषिकेश और इंदौर जीआरपी पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई थी, अतः इंदौर जीआरपी ने इस पूरे मामले में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है , अब पुरे मामले का लिंक धार्मिक नगरी उज्जैन से निकल कर आया है यानी आरोपी उज्जैन का रहने वाला है और पूरी घटना को अंजाम उज्जैन में ही दिया गया है ,पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ।

एक नजर में जाने पूरा घटना क्रम
इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी डॉक्टर अंबेडकर नगर महू इंदौर पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच के नीचे एक अज्ञात महिला का शव काले रंग की ट्रॉली बैग तथा सफेद प्लास्टिक की बोरी में सीट के नीचे रख पाया गया था इस पूरे मामले में जीआरपी पुलिस ने सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल की तो |
वहीं जांच पड़ताल के दौरान ही इंदौर जीआरपी को इस बात की भी सूचना लगी कि इसी महिला का शव कटा हुआ अन्य भाग दोनों हाथ और दोनों पैर रेलवे स्टेशन ऋषिकेश उत्तराखंड में मिले हुए हैं जो ट्रेन इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर से ऋषिकेश जाने वाली थी उसी में महिला के और भी अंग मिले तथा इस पूरे मामले में ऋषिकेश पुलिस ने भी इंदौर जीआरपी से पूरे मामले के बारे में जानकारी ली और उसके बाद जीआरपी पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू की जांच पड़ताल के दौरान महिला के अंगों पर मीरा बेन गोपाल भाई गुदा हुआ था |

अतः पुलिस ने सबसे पहले मध्य प्रदेश में गुमशुदा हुई महिलाओं के बारे में जानकारी निकाली इस दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि इस तरह के नाम के टैटू गुजरात सीमा से लगे हुए झाबुआ रतलाम के लोगों के द्वारा बनवा जाते हैं पुलिस ने इस पूरे मामले में एक बार फिर पड़ताल शुरू की और पड़ताल के दौरान ही इस बात की जानकारी लगी की गुमशुदा महिला रतलाम जिला की रहने वाली है , इस दौरान इस बात की जानकारी पुलिस को लगी की महिला अपने पति से किसी बात को नाराज हो गई थी और उसके बाद मथुरा जाने के लिए अपने घर से निकली थी|
लेकिन जब वह उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वहां पर मथुरा जाने वाली ट्रेन निकल चुकी थी जिसके कारण अकेली ही महिला वहां पर बैठ गई और इसी बात का फायदा उठाकर वहां पर एक सख्स आया जिसका नाम कमलेश था और उसने महिला के अकेले होने का फायदा उठाते हुए उससे बात करना शुरू कर दिया उसने महिला से कहा कि तुम कहां जाने वाली हो इस दौरान महिला ने उसे अपने घर की सारी बात बताई और साथ ही कहां की वह मथुरा जाने के लिए निकली है इस पर आरोपी कमलेश ने महिला को यहां आश्वासन दिया कि तुम मेरे घर पर चलो खाना खाकर जब ट्रेन आएगी तो मैं तुम्हें रेलवे स्टेशन पर लाकर छोड़ दूंगा
उसके बाद तुम ट्रेन में बैठकर मथुरा चले आना अतः महिला आरोपी कमलेश की बातों में आ गई और उसके बाद कमलेश के घर चली गई लेकिन इसी दौरान आरोपी कमलेश से महिला के खाने में नशीली दवाइयां मिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन महिला इस दौरान होश में थी और उसने कमलेश का विरोध किया लेकिन इसी दौरान आरोपी कमलेश ने अपने पास मौजूद लोहे की रॉड से उसके शरीर पर हमला किया और उसके बाद उसका गला दबा दिया जिसके कारण वह पूरी तरीके से मृत हो गई |
इसके बाद आरोपी ने महिला की लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया वह सबसे पहले एक हथियार खरीद के लाया जिससे वह महिला के शरीर को छोटे छोटे हिस्सों में कर सके | उसके बाद कमलेश ने महिला के शरीर के अंगों को काटा और अलग अलग तीन बेग में रखा | चूँकि आरोपी जिस जगह रहता वह रेलवे पटरी से लगा हुआ है और स्उटेशन के करीब है ट्सरेन स्केटेशन पर पहुचने के दोरान यह रूकती है इस बात का फायदा कमलेश ने उठाया और महिला के कटे हुए शरीर के टुकडो को ऋषिकेश और इंदौर जाने वाली दो अलग अलग ट्रेन में रख दिया |
लेकिन पुलिस ने इस पूरे ही मामले में जांच पड़ताल करते हुए उज्जैन से कमलेश नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है वहीं पकड़े गए आरोपों के पास से हत्याकांड की घटना को अंजाम देने में जिन वस्तुओं का उपयोग किया गया उसे भी बरामद किया है वही प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह भी बात सामने आ रही है कि कमलेश नामक आरोपी ने इस पूरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया वह उड़ीसा से एक मूक बधिर महिला को अपने साथ में लेकर आया था और घटना के दौरान वह भी घर में ही मौजूद थी उसे दौरान मूक बधिर महिला ने ही कमलेश के बारे में पूरी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने इस पूरे मामले में उस महिला के द्वारा जो जानकारी दी उसी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

300 रुपये में ख़रीदा हथियार
सुर्त्रो के अनुसार कमलेश महिला के शरीर को उठा कर लेकर जाने में सक्षम नहीं था इसलिए उसने उसे छोटे छोटे टुकड़े कर फेकने का प्लान बनाया था इसके लिए उसने घर सामने रेलवे क्रासिंग के दूसरी और जीरो पाइंट क्षेत्र से सतूर ( जिसका उपयोग अक्सर कसाई करते है ) ख़रीदा उसके बाद उस सतूर से महिला के टुकड़े किये गए और ये सब कमलेश ने अपनी गूंगी महिला साथी की मोजुदगी में किया |
घर के पास पेड़ के निचे भी गाड़ा शरीर का हिस्सा और जलाए कपडे
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमलेश के घर के पास खुला इलाका है घर के पास ही एक पेड़ भी है उसके नजदीक भी कमलेश ने महिला के शरीर के कुछ हिस्से को गाढ़ा था यानी कमलेश का कही ना कही महिला के शरीर को गाड़ने का भी प्लान था और इसी जगह उसने महिला के कपडे और उसके आधार कार्ड और जरुरी कागज जिससे महिला की पहचान होने का डर था सभी को जलाया था |
कमलेश लाता था रोज महिलाओ को , पड़ोसियों का गंभीर आरोप
जनसंवाद एक्सप्रेस की टीम इंदौर पुलिस के द्वारा किये गए खुलासे के बाद कमलेश के उस घर पहुची जहा पर उसने पूरी घटना को अंजाम दिया था , दरअसल कमलेश किराए के मकान में रहता था और एक कमरे में ही एक गूंगी महिला के साथ रहता था , पड़ोसियों ने जो जानकारी दी वह और भी चोकाने वाली है , पड़ोसियों ने बताया की कमलेश शुरुवात में एक बच्ची को भी लेकर आया था लेकिन उस बच्ची को बाद में कहा छोड़ कर आया आज तक नहीं पता चूँकि उसका कमरा कालोनी के आखरी छोर पर है और रेलवे पटरी से लगा हुआ है इसलिए उस और किसी का ज्यादा ध्यान भी नहीं जाता |पड़ोसियों ने यह भी बताया की कमलेश रोजाना रात को रेलवे स्टेशन पर ही घूमता रहता था और रोज अलग अलग महिलाओ को लेकर आता था |
