Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में अकेले रह रहे बुजुर्गो का सहारा बनेगी पुलिस , अब बुजुर्गो के जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाएगी पुलिस

Ujjain | मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में अब  अकेले रहने वाले बुजुर्गों को संबल देने और अपने पन का एहसास कराने के लिए उज्जैन पुलिस ने एक सराहनी कदम उठाया है अब   इन लोगों का जन्मदिन और शादी की सालगिरह पुलिस  मनाएगी। इसमें आने वाला सम्पूर्ण खर्च भी उज्जैन पुलिस ही वहन करेगी।

खास बात यह है कि मध्यप्रदेश में ऐसा  पहली बार होगा इससे पहले महाराष्ट्र के मुंबई  पुलिस और दिल्ली पुलिस के द्वारा इस प्रकार  का नवाचार शुरू किया था । अब मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में  इसकी शुरुआत बुधवार यानी 3 जुलाई से की जाएगी। इसके अलावा उज्जैन पुलिस प्रशासन द्वारा सीनियर सिटीजन के लिए भी प्रदेश में पहली बार अलग से सेल बनाई जाएगी। इसमें सीनियर सिटीजन की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा।

उज्जैन पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने यह पहल की है। न केवल उज्जैन, बल्कि पूरे जिले में कहीं भी अकेले रहने वाले बुजुर्गों का जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाई जाएगी। बुजुर्गों को सिर्फ पुलिस कंट्रोल रूम पर अपने जन्मदिन अथवा शादी की सालगिरह की तारीख बतानी होगी। उस तारीख पर पुलिस के अधिकारियों की उपस्थिति में रेस्टोरेंट में कार्यक्रम किया जाएगा।

महाराष्ट्र पुलिस ने मनाया था अकेले रह रही  बुजुर्ग महिला का जन्मदिन 

साल 2019 में  मुंबई पुलिस का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला है. मुंबई पुलिस ने खार में अकेले रहने वाली एक 77 वर्षीय महिला के जन्मदिन को काफी खास बना दिया. मुंबई के खार पुलिस स्टेशन के अधिकारी बुजुर्ग महिला के जन्मदिन पर केक लेकर उनके घर पहुंचे. जहां उन्होंने खुशी के साथ बुजुर्ग महिला का जन्मदिन मनाया और फोटो भी खीचें. साथ ही पुलिस ने ट्विटर पर फोटो ट्वीट कर लोगों से बुजुर्ग महिला के जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए अपील की.

77 वर्षीय अकेले रहने वाली महिला का जन्मदिन मनाती मुंबई पुलिस

77 वर्षीय कुमुद जोशी खार में अकेले रहती हैं. खार पुलिस स्टेशन ने उनके जन्मदिन को विशेष बनाने की कोशिश की खार पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि बुजुर्ग महिला कभी अकेला महसूस न करें. जिसके लिए मुंबई के खार पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बुजुर्ग महिला के जन्मदिन को खास बनाने का फैसला किया |

Related posts

उज्जैन- प्राचीन शासन व्यवस्था में गणतंत्र का प्रथम उद्घोष करने वाले शहर उज्जैन के ऐतिहासिक प्रमाणों की पुष्टि की जाएगी

Jansamvad Express Digital

Bhopal: राजधानी  भोपाल में निगम कर्मियों द्वारा  राष्ट्रीय ध्वज जलाने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने किया विरोध, सीएम से कार्रवाई की मांग

दो हजार से कम अन्तराल से जीन सीटो पर हुई हार जीत उन्ही पर भाजपा की सूचि अटकी

Leave a Comment