Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गाँधी फिर पहुंचे मजदुर वर्ग के बीच , जारी किया दिल्ली के मजदूरो से चर्चा का विडिओ

राहुल गांधी ने गुरुवार 4 जुलाई को दिल्ली के गुरु तेगबहादुर नगर में मजदूरों से मुलाकात की। कांग्रेस ने इसका वीडियो और 4 फोटो अपने X हैंडल पर शेयर किए।

साथ ही कांग्रेस ने लिखा कि ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।

पिछले साल राहुल ट्रक में बैठकर अंबाला से चंडीगढ़ गए थे। वहीं, कांग्रेस सांसद दिल्ली के एक गैरेज भी पहुंचे थे और मैकेनिक्स के काम भी किया था।

राहुल गांधी ने 22 मई 2023 की रात अंबाला से चंडीगढ़ का 50 किमी का सफर ट्रक से तय किया। दरअसल, वे दोपहर को दिल्ली से शिमला के लिए कार से निकले थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि राहुल ने इस दौरान ट्रक ड्राइवरों से बात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं।

Related posts

दिल्ली पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री 3 जून को आएँगे उज्जैन

Jansamvad Express Digital

5 हजार किलोमीटर दूर बैठ चायनिस डाक्टर ने निकाल फेफड़े का ट्यूमर

विक्रम उत्सव में हमारे राम का मंचन हुआ , फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने रावण की भूमिका निभाई

Leave a Comment