Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

छिंदवाडा की अमरवाडा विधानसभा सहित 7 राज्यों की 13 सीटो पर आज मतदान

By Election 2024 |  मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत कुल 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो शाम 6 बजे चलेगी। नतीजे 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। 10 सीटें विधायकों के इस्तीफे और 3 सीट मौजूदा विधायक के निधन की वजह से खाली हुई थीं।

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 4 सीटों- रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला पर उपचुनाव हो रहे हैं। उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब में जालंधर पश्चिम सीट के लिए वोटिंग जारी है। हिमाचल प्रदेश में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार में रूपौली, तमिलनाडु में विक्रवंडी, मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा में उपचुनाव हैं।

इन 13 सीटों में से बंगाल की 3 सीटें पिछली बार भाजपा ने जीती थी। अन्य 10 में से कांग्रेस ने 2, अन्य पार्टियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में बहुमत से पीछे रहने के कारण भाजपा पार्टी का मनोबल बढ़ाने के लिए उपचुनाव में दमखम के साथ अपना दावा ठोक रही है। विपक्षी पार्टियां लोकसभा चुनाव की सफलता को भुनाने की कोशिश में हैं।

Related posts

पुणे में तेजी से फ़ैल रहा जीका वायरस , अब तक 06 मरीज आए सामने, 02 गर्भवती महिला भी चपेट में

Jansamvad Express Digital

उज्जैन की बेटी निकिता बनी फेमिना मिस इंडिया 2024 की विजेता

Jansamvad Express Digital

RICH’S क्रीम प्रोडक्शन ने शुरू किया उद्योग , 230 करोड़ रु का किया इन्वेस्ट 200 से ज्यादा लोगो को मिलेगा रोजगार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment