Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राम रहीम को 21 दिन की पेरोल:

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले साध्वियों के यौन शोषण और कत्ल केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है। मंगलवार सुबह राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया। वह उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा आश्रम पहुंच गया है।

2 दिन पहले ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को कहा था कि वह राम रहीम को सोच-समझकर ही फरलो या पैरोल दे। इसके बाद सरकार ने राम रहीम को इस शर्त पर फरलो दी कि वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में नहीं जाएगा। वह पूरे 21 दिन बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा।

इससे पहले 10 अगस्त को हाईकोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें राम रहीम को बार-बार पैरोल या फरलो देने पर सवाल उठाए गए थे। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार ऐसे मुद्दों पर निर्णय लेने में सक्षम है।

Related posts

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पहुचे कुलियों के बिच ,रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों से मुलाकात की

Jansamvad Express Digital

iran vs israel: भारत ने अपने नागरिकों से तेहरान छोड़ने को कहा:दूतावास से जल्द संपर्क करने की सलाह

फ्लाइट में बम की धमकी का सिलसिला नहीं रहा थम : फिर मिली बस होने की धमकी , धमकी के बाद कई फ्लाईट इलार्जेंसी लेंडिंग

Leave a Comment