Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों के ठिकानों पर NIA ने छापेमार कार्रवाही

NIA Raids Gujarat : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी कुलविंदर के गांधीधाम स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, कुलविंदर लंबे समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी रहा है। उसके खिलाफ बिश्नोई गैंग के लोगों को शरण देने के मामले भी दर्ज थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों ने खुलासा किया कि कुलविंदर अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से भी जुड़ा है। बता दें कि गैंगस्टर सिंडिकेट के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में NIA ने मंगलवार को कई राज्यों में 70 से अधिक स्थानों पर तलाशी शुरू की है।

एक दर्जन राज्यों में चल रही कार्रवाही 

देश भर में NIA की कार्रवाही जिन राज्यों में चल रही  है उनमे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल है । गैंगस्टरों और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ NIA की ओर से दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी की जा रही है। गैंगस्टर नेटवर्क पर एनआईए की यह चौथी छापेमारी है। पंजाब में 30 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की जा रही है। हरियाणा में एनआईए ने यमुना नगर के मुंडा माजरा इलाके में छापेमारी की गई है। आजाद नगर में एनआईए की टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद दिखा।

Related posts

हाथो की सफाई दिखाकर शहर की जनता को लुटने वाला गिरोह गिरफ्तार , पुलिस ने मिडिया के सामने करवाया डेमो

Jansamvad Express Digital

युक्रेन युद्ध के बाद पहली बार US और रूस के विदेश मंत्री की मुलाकात , US ने रूस से कहा जंग खत्म करो

Jansamvad Express Digital

केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह इंदौर में भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गी के चुनाव कार्यलय का उद्घाटन करने पहुचे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment