Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

ट्रेनी डॉक्टर मौत मामले में कई अनसुलझे सवाल : CBI कर रही कई बिंदु पर पड़ताल

कोलकाता रेप-मर्डर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुबह 10:30 बजे सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को स्वतः नोटिस लिया था।

दरअसल, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या की गई थी। उसके बाद डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। वहीं 14 अगस्त की देर रात इसी अस्पताल में भीड़ ने घुसकर तोड़फोड़ की थी।

19 अगस्त को डॉक्टरों और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बीच मीटिंग हुई थी। इसमें सहमति नहीं बन पाई। FAIMA (फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन) ने अपनी हड़ताल जारी रखी।

ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय का लाई डिटेक्टर टेस्ट होगा। कोलकाता की अदालत ने CBI को इसकी इजाजत दे दी है। संजय 10 अगस्त से पुलिस गिरफ्त में है।

CBI की एक टीम सोमवार (19 अगस्त) शाम को कुछ इलाकों के CCTV कैमरों के सीसीटीवी फुटेज हासिल करने के लिए कोलकाता पुलिस हेडक्वार्टर पहुंची। पहले कहा जा रहा था कि आरजी कर अस्पताल से पहली बार निकलने के बाद आरोपी सेक्स वर्कर्स के मोहल्ले में गया था, लेकिन उसने वहां महज शराब पी थी। अब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वह ठीक कहां-कहां और किस घर में गया था?

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे

Jansamvad Express Digital

गौतम अडाणी और सागरअडाणी पर अमेरिका कोर्ट से गिरफ़्तारी वारंट जारी : रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप

Jansamvad Express Digital

आज ग्वालियर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,उज्जैन के विक्रम उध्योग्पुरी का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment