Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली में आज से 2 सितंबर तक ‘मध्य प्रदेश उत्सव’, दिखेगी लघु मध्यप्रदेश की झलक: मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन

राजधानी दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच ‘मध्य प्रदेश उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की समृद्ध कला, पर्यटन, संस्कृतिक विरासत, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का वृहद प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस उत्सव में लघु मध्य प्रदेश की झलक दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग अंचलों-मालवा, विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड के विशिष्ट व्यंजन भी परोसे जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ‘मध्यप्रदेश उत्सव’ के लिए सभी को आमंत्रित किया है। उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुक्रवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य गणमान्य व्यक्तियों और जनसामान्य को आमंत्रित किया गया है।

उत्सव में हथकरघा, हस्तशिल्प, ओडीओपी उत्पाद, जीआई उत्पाद, मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एवं शासन की उपलब्धियों पर केंद्रित प्रदर्शनियां लगाई जाएगी। विंध्य हर्बल्स के विक्रय-सह-प्रदर्शनी स्टाल में राज्य के वनोपज और औषधीय उत्पादों तथा मृगनयनी के स्टाल में प्रदेश के हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद विशेष छूट के साथ क्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। जनसम्पर्क विभाग के स्टाल में शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में दृश्य और श्रव्य माध्यम द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और आगंतुकों को प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की जाएगी। मध्य प्रदेश पर्यटन की प्रदर्शनी में राज्य के टूरिज्म पैकेज और प्रोडक्ट्स की जानकारी और बुकिंग की व्यवस्था की गयी है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस चार-दिवसीय उत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के पहले दिन संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सुश्री कलापिनी कोमकली के शास्त्रीय गायन का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। दूसरे दिन सुप्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना बिंदु जुनेजा के ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति होगी। तीसरे दिन मैहर घराने की नलतरंग सहित अन्य परंपरागत वाद्य-यंत्रों के माध्यम से वाद्य वृन्द का प्रस्तुतीकरण होगा। आंचलिक कलाकारों द्वारा आखिरी दिन लोकगायन की प्रस्तुति होगी, जिसमे श्री शशिकुमार पांडेय द्वारा रीवा के बघेली लोकगायन तथा सुश्री आलोचना मांगरोले द्वारा खंडवा के निमाड़ी लोक गायन सम्मिलित है।

आहार उत्सव
आहार उत्सव में मध्य प्रदेश के विभिन्न अंचलों के मुख्य व्यंजन उपलब्ध होंगे। आगंतुक मालवा थाली, बुंदेलखंड थाली, निमाड़ थाली और बघेलखंड थाली का स्वाद ले सकते हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा विशिष्ट व्यंजन जैसे भुट्टे का कीस, इंदौरी पोहा, महेरी, सेंवभाजी, निमोना, बाफला, चूरमा लड्डू, मिलेट खीर, इत्यादि का भी आगंतुक आनंद ले सकते हैं।

Related posts

नेता बड़े स्मार्ट होते है मुझसे मिलने तो साधारण बनकर आते है जब उनके घर जाते है तो BMW दिखती है , नेता को समझने के लिए उनके बच्चो से मिलता हूँ – राहुल गाँधी

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह विजय

Jansamvad Express Digital

अंचल के स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेशोत्सव का आयोजन संपन्न

Leave a Comment