Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

एक प्रेमी से शादी दुसरे से चक्कर : वीडियो में कैद हो गई चालु दुल्हन की करतूत

शादी वो रिश्ता है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को सात जन्मों तक साथ रहने का वचन लेते हैं. वे हर सुख-दुख की घड़ी में एक-दूसरे का साथ देने का वादा करते हैं. लेकिन कई बार सबकुछ ठीक नहीं चलता और चंद सालों बाद ही रिश्ता टूट जाता है. लेकिन क्या आपने किसी दुल्हन को मंडप में अपने पति को धोखा देते हुए देखा है? यकीनन, नहीं देखा होगा. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की मंदिर में अपने प्रेमी के साथ लव मैरिज कर रही थी. लड़के के दोस्त भी मौजूद थे. वहीं, पर दुल्हन दूसरे लड़के के साथ भी चक्कर चलाने लगी. वीडियो देख आपके भी होश उड़ जाएंगे.

वायरल रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा रही है. आसपास ढेर सारे लड़के भी मौजूद हैं. लड़का अपनी होने वाली दुल्हन के मांग में सिंदूर डालता है. लेकिन दुल्हन का ध्यान पीछे खड़े दूसरे लड़के पर है. वीडियो में सबसे पहले लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को माला पहनाता है, फिर लड़की भी उसे माला पहनाती है. इसके बाद वो पलटकर पीछे खड़े लड़के को मुस्कुराकर देखती है. पिंक कलर के टीशर्ट में खड़े लड़के के हाथ में एक चिट्ठी है. वो दुल्हन को पकड़ाना चाहता है. जैसे ही मौका मिलता है, लड़की तपाक से चिट्ठी अपने हाथ में ले लेती है. इसके बाद लड़का दोबारा सिंदूर डालता है. अपनी गर्लफ्रेंड से शादी के बाद लड़का बेहद खुश है. लेकिन दुल्हन के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान है.

(वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

लड़का मांग में जैसे ही सिंदूर डालता है, लड़की पलटकर फिर से चिट्ठी देने वाले लड़के को देखने लगती है. वो लड़का उससे फोन करने को कहता है, जिस पर वो हामी भर देती है. इसके बाद तुरंत अपने पति का पैर पकड़ लेती है. हालांकि, ऐसा लगता है कि इस वीडियो को मनोरंजन के उदेश्य से बनाया गया है. लेकिन शादी जैसे पवित्र बंधन का ऐसा मजाक बनाना कहां तक जायज है? न्यूज 18 हिंदी इस तरह के किसी भी कदम का समर्थन नहीं करता है. चूकि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, इसलिए हम आपको यह दिखा रहे हैं. इस वीडियो को गोविंद कुमार ने शेयर किया है, जिसे अब तक 76 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, लाखों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है. कमेंट्स भी हजारों में आए हैं.

Related posts

राहुल , अखिलेश , ओवेसी और डिम्पल यादव ने ली सांसद पद की शपथ , राहुल ने कहा जय संविधान तो ओवेसी बोले जय फिलिस्तीन

Jansamvad Express Digital

पॉक्सो एक्ट पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट सहमति से शारीरिक संबंध बनाने की न्यूनतम उम्र 18 सालग ही रहे , अभिभावक कर रहे दुरूपयोग

Jansamvad Express Digital

“सफलता की कहानी” स्वनिधि योजना से आत्मनिर्भर बनी शोभा

Leave a Comment

Please enter an Access Token