Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में अस्थाई निर्माण से छुटकारा : अखाड़ो से जुड़े साधू संतो को मिलेगा स्थाई आश्रम निर्माण का अवसर

उज्जैन | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सिंहस्थ 2028 की तेयारियो को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया इस दोरान उन्होंने सिंहस्थ से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर जानकारी देते हुए कहा  की सिंहस्थ 2028 को देखते हुए सरकार निर्णय लेने जा रही है की अब उज्जैन में भी हरिद्वार की तर्ज पर सिंहस्थ क्षेत्र में अखाड़ो से जुड़े साधू संत महामंडलेश्वर को अस्थाई  पंडाल की जगह स्थाई जगह उपलब्ध करवाई जाएगी और वह उस स्थान पर  स्थाई निर्माण कर सकेंगे  |

इस प्रकार के निर्णय से उज्जैन में 12 साल में आने वाले सिंहस्थ का एहसास सदैव ही बना रहेगा और धार्मिक नगरी में साधू संतो का आगमन भी बना रहेगा |

सीएम यादव ने कहा कि धार्मिक शहर के नाते से हम सभी साधु संतो और महामंडलेश्वर को स्थाई रूप से जगह देने की नई योजना बनाई है। 2028 में होने वाले सिंहस्थ के अलावा भी साधु संतो और उनके भक्तों को आम दिनों में आने जाने, कथा भागवत करने में समस्या होती है। सभी को भूखंड की आवश्यकता होती है। हरिद्वार हमारी आदर्श धर्म नगरी है उसी के तर्ज पर हम उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से सभी साधु-संतो, महामंडलेश्वर, महंतों और अखाड़े के प्रमुखों को आंमत्रित कर उज्जैन में उनके आश्रम बने इस पर प्रयास करेगें। साधु संतों के आश्रम के बाद हम सभी समाजों की धर्मशालाओं के निर्माण की योजना बनाएंगे।

सीएम यादव ने कहा कि किसान अगर साधु संतो को जमीन देना चाहे तो उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से  दे सकेंगे| इसके  साथ ही सिंहस्थ क्षेत्र में अगर कोई  सामाजिक रूप से अन्य क्षेत्र, धर्मशाला, हॉस्पिटल, कॉलेज, स्कूल का निर्माण करना चाहता है तो उन्हें भी अवसर दिया जाएगा लेकिन पहला अधिकार  सभी साधु-संतो  का होगा |  हमारा प्रयास है की बारह साल में होने वाले सिंहस्थ का एहसास सदैव बना रहे

Related posts

महू के थाना प्रभारी के 27 वर्षीय पुत्र की कार्डियक अरेस्ट आने से मौत …पेपर पढने के दोरान आई खांसी और चली गई जान

आज से इंदौर में मेट्रो की दिखेगी रफ़्तार : पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Jansamvad Express Digital

इंदौर आए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी उज्जैन बाबा महाकाल की भस्म आरती मे शामिल हुए

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page