Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

आज से दो दिवसीय राष्ट्रिय पुलिस सेमिनार भोपाल में : देश भर के पुलिस अधिकारी होंगे शामिल

भोपाल| मध्यप्रदेश की राजधानी में दो दिवसीय पुलिस सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है ये आयोजन राजधानी भोपाल में होगा इस सेमिनार में  देश के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुख दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार  में शामिल होने आ  रहे हैं। सेमिनार का एजेंडा पुलिस की वर्किंग-ट्रेनिंग में सुधार और पुलिस की नैतिकता-कौशल विकास है। ​​​​​​​सेमिनार में अराजकता और प्रौद्योगिकी के वर्तमान युग में सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा और एआई की चुनौतियों और प्रशिक्षण आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके बाद देश भर में इसे लागू करने को लेकर सिफारिश की जाएगी।

केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भोपाल में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा 22 से 23 अक्टूबर 2024 तक आयोजित 39वें नेशनल सेमिनार का शुभारंभ राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के निदेशक और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस के मुख्य आतिथ्य में होगा। राजीव कुमार शर्मा महानिदेशक पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के निर्देशन में होने वाले सेमिनार में सभी राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख और प्रतिनिधि एक साथ शामिल हो रहे हैं।

इन मुद्दों पर होना है चर्चा

  • क्रिमिनल लॉ में नए प्रावधान लागू करने के लिए प्रशिक्षण चुनौतियां।
  • मिशन कर्मयोगी भारत के माध्यम से ई-लर्निंग को बढ़ावा देना।
  • मिशन सद्-व्यवहार-अराजकता और प्रौद्योगिकी के वर्तमान युग में सामुदायिक पुलिसिंग।
  • साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा और एआई – चुनौतियां और प्रशिक्षण आवश्यकताओं का विश्लेषण।
  • प्रशिक्षण मॉड्यूल और प्रशिक्षण अंतराल का विश्लेषण।

Related posts

विपक्षी दलों के प्रदर्शन में राहुल-प्रियंका ने भरी हुंकार, कहा- SIR की प्रक्रिया लोकतंत्र का कत्ल

उज्जैन: सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज शाम पहुंचेंगे महाकाल की नगरी, दो बड़ी राज्य स्तरीय बैठकें करेंगे 

पहलगाम में एक कश्मीरी मुस्लिम सहित 27 सेलानियो की मौत: पुलवामा के बाद दूसरा बड़ा आत्नाकी हमला

Leave a Comment