Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बुधनी मे कांग्रेस और विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रेली आज : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विजयपुर में आमसभा को करेंगे संबोधित

भोपाल ||  मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे है प्रत्याशी आज और कल अपने नामांकन फार्म दाखिल कर सकेंगे ,  बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर 25 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। इससे पहले गुरुवार को विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत और बुधनी से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल नामांकन दाखिल करेंगे।

भाजपा के प्रत्याशी रामनिवास  रावत के नामांकन में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला मौजूद रहेंगे। जबकि बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार  पटेल का फॉर्म भरवाने के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, राज्यसभा सदस्य  विवेक तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक आरिफ मसूद, सचिन यादव, रजनीश सिंह और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल सहित कई दिग्गज शामिल होंगे।

सीएम डॉ यादव करेंगे  रोड शो और जनसभा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा 24 अक्टूबर को श्योपुर जिले की विजयपुर पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी श्री रामनिवास रावत के नामांकन में शामिल होंगे और रोड़ शो कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रातः 11 बजे भोपाल से विजयपुर पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी प्रत्याशी श्री रामनिवास रावत के समर्थन में रोड़ शो करेंगे। रोड़ शो के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव की उपस्थिति में पार्टी प्रत्याशी श्री रावत नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पार्टी नेताओं के साथ श्री गणेश महाविद्यालय, सुनवई रोड़ विजयपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related posts

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 500 पार : सुप्रीम कोर्ट ने मास्क अनिवार्य किया

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

भगवान भरोसे’ सिंहस्थ 2028: आगर रोड पर हांफी नगर निगम की दमकल, दूसरी गाड़ी से खींचकर हटाया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page