Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

बाबा सिद्धीकी से बुरा हाल करेंगे योगी आदित्यनाथ का : मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मिली धमकी

मुंबई ||   महाराष्ट्र में अपराध का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है , दिन दहाड़े प्रदेश के दिग्गज नेता बाबा सिद्धीकी की हत्या के बाद अभी भी धमकियों का क्रम बंद नहीं हो रहा है अभिनेता सलमान खान को बाबा की हत्या के बाद तीन बार धमकी मिल चुकी है और अब  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी गई है। दरअसल महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन करके योगी आदित्यनाथ को धमकी दी गई है और उनसे सीएम पद से इस्तीफा देने की मांग की गई है। महाराष्ट्र पुलिस ने इसकी सूचना यूपी पुलिस को भी दे दी है। मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस अलर्ट पर है, क्योंकि आदित्यनाथ 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने महाराष्ट्र आ सकते हैं।

मामले में मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी करने वाली महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती थी। उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।

मुंबई  ट्रैफिक कंट्रोल रूम को अज्ञात नंबर से मिला संदेश

गौरतलब है कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश मिला है। शहर पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात नंबर से संदेश मिला, जिसमें कहा गया कि अगर आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अलर्ट पर है, क्योंकि योगी आदित्यनाथ राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं। उन्होंने धमकी भरे संदेश की जांच शुरू कर दी है।

पूर्व मंत्री  बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। अब सीएम योगी आदित्यनाथ को जो धमकी दी गई है, उसमें भी बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की बात कही गई है। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार योगी आदित्यनाथ को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम को सोशल मीडिया के जरिए कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं। इससे पहले इस साल मार्च में लखनऊ स्थित नियंत्रण कक्ष सुरक्षा मुख्यालय में रात में फोन करके सीएम योगी आदित्यनाथ को को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिसंबर 2023 में भी योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Related posts

उज्जैन क्यों आए युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब : रात बारह बजे शिखर दर्शन कर लौटे

Jansamvad Express Digital

तेलंगाना मिनिस्टर मल्ला रेड्डी ने रणबीर की फिल्म प्रमोशन के दोरान दिया विवादित बयान कहा मुंबई पुरानी हो गई अब हैदराबाद की तरफ रुख होगा

Jansamvad Express Digital

भाजपा कांग्रेस सहित आप के प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page