Jan Samvad Express Digital
Breaking News
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर सिडनी थंडर्स के नए कप्तान बने

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर बिग बैश लीग के अगले सीजन के लिए सिडनी थंडर्स के नए कप्तान बनाए गए हैं। वे क्रिस ग्रीन की जगह लेंगे। यह जानकारी बुधवार रात फ्रेंचाइजी ने दी। वॉर्नर 2011 में इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर चुके हैं।

12 दिन पहले 25 अक्टूबर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कंडक्ट कमीशन ने वॉर्नर के ऊपर से लाइफ टाइम कप्तानी का बैन हटाया था। वे साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में बॉल टेम्परिंग करने के लिए बैन किए गए थे। बॉल टेम्परिंग मामले में वॉर्नर के अलावा बॉल टेम्परिंग मामले में स्टीव स्मिथ और कैमरून बैनक्रॉफ्ट भी दोषी पाए गए थे, जिन्हें एक-एक साल के लिए क्रिकेट से बैन कर दिया गया था। उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बैन वापस लेने की अपील की थी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमजान की दी शुभकामनाएं

Jansamvad Express Digital

इंदौर की वकील लापता: भोपाल में मिली आखिरी लोकेशन : लावारिस बैग मिला ट्रेन में

252 नगर पालिकाओं में भी मुकाबला कांटे का, बारां में AAP ने पहली बार बनाया बोर्ड, सीकर में जीत के बाद पथराव

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment