Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

चौथी मंजिल से गीरा नाबालिग छात्र : परिजन ने स्कुल परिसर में किया हंगामा

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल की चार  मंजिला इमारत से 7वीं कक्षा के छात्र के गिरने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर 13 वर्षीय छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल ग्वालियर के चैतन्य टैक्नो स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र स्कूल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसके दोनों हाथ और पैर में फ्रैक्चर आ गया। छात्र के पिता के मुताबिक मामले को छुपाने के उद्देश्य से स्कूल के डीन ने उसे क्लास में चक्कर आने के चलते गिरना बता दिया। वहीं छात्र के परिजनों के कहने पर स्कूल के सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखाए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिसमें छात्र को तीसरी मंजिल से गिरता हुआ देखा गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और मामले को छुपाने के आरोप लगाए और स्कूल परिसर में हंगामा किया। वहीं इस मामले में स्कूल की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। अहम बात ये है कि जब छात्र की कक्षा दूसरी मंजिल पर लगती है तो वह तीसरी मंजिल पर किसके साथ पहुँचा। परिजनों के मुताबिक घायल छात्र ने किसी अन्य छात्र का नाम लिया है‌। बहोड़ापुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन छात्रों के प्रति स्कूल की इस लापरवाही से प्रबंधन पर सवाल उठ रहे‌ हैं।

Related posts

ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे सर कीर स्टार्मर:लेबर पार्टी बहुमत के करीब , ऋषि सुनक देंगे इस्तीफा

Jansamvad Express Digital

आज से सावन माह की शुरुवात पहले ही दिन महाकाल में दिखा भीड़ का असर

Jansamvad Express Digital

उत्तरकाशी टनल अपडेट :अमेरिकी ड्रिलिंग मशीन ऑगर ने 30 मीटर ड्रिल किया; टनल कमजोर होने से धीमी हुई स्पीड

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment