Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्य

पूण्य सम्राट गुरुदेव जयंतसेन सूरी का सपना साकार महिला परिषद की राष्ट्रीय पदाधिकारियों के महिदपुर आगमन पर स्वागत बहुमान महिला परिषद की स्थापना – संगीता मेहता अध्यक्ष

महिदपुर। पूण्य सम्राट राष्ट्रसंत श्रीमद् विजय जयंत सेन सूरीश्वरजी म.सा. ने महिदपुर आगमन पर महिदपुर में महिला परिषद का गठन करने की भावना व्यक्त की थी। गुरुदेव के सपने को साकार करने के लिये अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रेमा बेन बेंगलोर व राष्ट्रीय महामंत्री संगीता पोरवाल के नेतृत्व में विजिया मोदी, जुली गोलेचा, सुनिता खाबिया, अंजु तांतेड़ आदि राष्ट्रीय पदाधिकारियों का गुरुवार को राजेन्द्र सूरी ज्ञान मंदिर महिदपुर में आगमन हुआ। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने महिला परिषद को उर्जावान एवं गति प्रदान करने के लिय परिषद के उद्देश्यों के अनुसार कार्य करने व गुरुदेव के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने हेतु गुरुदेव के सपनो को साकार करने का आव्हान समाज की महिलाओं के समक्ष किया। राष्ट्रीय महिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में श्री राजेन्द्र जैन महिला परिषद की स्थापना की गई जिसमें सर्वानुमति से श्रीमती संगीता अतुल मेहता अध्यक्ष, हेमलता मेहता उपाध्यक्ष, मीनल बांठिया सचिव, वंदना बांठिया कोषाध्यक्ष, अंजुश्री बांठिया प्रचार मंत्री तथा मानकुंवर बांठिया, संगीता मोदी, शशिकला धाड़ीवाल परामर्शदाता, सुशीला बांठिया, चन्दनबाला बांठिया संरक्षक बनाये गये व कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी मनोनित पदाधिकारियों को गुरु प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संस्था के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर त्रिस्तुतिक श्री संघ अध्यक्ष पारस लुणावत, परिषद अध्यक्ष माणकलाल छाजेड़, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र धाड़ीवाल व सुरेश छजलानी, रमेश काका मेहता, मुकेश बांठिया, विजय मोदी, विनोद बांठिया, अभिषेक छजलानी, विरेन्द्र मेहता आदि समाजजनों की उपस्थिति में महिला परिषद की वरिष्ठ श्राविकाओं ने आगंतुक अतिथियों का तिलक, माला, शाॅल व कवर से बहुमान कर स्वागत किया। समाजजनों ने नवीन पदाधिकारियों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Related posts

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम: लोकसभा सीटें बढ़ाने का बिल 54 वोट से गिरा

सावन के चोथे सोमवार को बिहार के शिव मंदिर में हादसा:सात लोगो की जान गई

Jansamvad Express Digital

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संपीड़ित बायोगैस सम्मेलन 2026 के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

Leave a Comment