Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्य

देपालपुर थाने पहुंचे डीआईजी मनोज कुमार सिंह, जल संरक्षण और पौधारोपण का दिया संदेश

देपालपुर। शुक्रवार को इंदौर ग्रामीण डीआईजी मनोज कुमार सिंह जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत देपालपुर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने नागरिकों से संवाद के दौरान सबसे पहले जल संरक्षण पर जोर दिया और पानी की बचत करने की अपील की। साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाने की बात कही। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब वे धार में एसपी थे, तब उन्होंने उपवन भी बनवाया था।

पुलिस से संबंधित विषयों पर डीआईजी को अधिक शिकायतें नहीं मिलीं। सामने आई अधिकांश शिकायतें राजस्व, पारिवारिक और घरेलू विवादों से जुड़ी थीं। इस पर डीआईजी ने एसडीओपी संघप्रिय सम्राट और थाना प्रभारी मीना कर्णावत को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने थाने के मालखाना, हवालात, रिकॉर्ड रूम और पुलिस स्टाफ के कार्यों की समीक्षा की तथा लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हवालात में शस्त्र सामग्री रखी पाए जाने पर उन्होंने हेड मोहर्रिर देवकरण रावले पर नाराजगी जताई और कहा कि लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, रिकॉर्ड रूम में अनुपयोगी सामग्री मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की।

कार्यक्रम के अंत में डीआईजी ने थाना परिसर में जाम और जामुन के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि एनसीआर दर्ज करने की बजाय समस्या के निराकरण पर जोर दें, 99 प्रतिशत समस्याएं सुनने और समझने से ही हल हो जाती हैं।

 

 

Related posts

556वां प्रकाश गुरु पर्व: सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का उत्सव देश-विदेश में श्रद्धा भाव से मनाया गया

Jansamvad Express Digital

ग्राम पंचायत भीमाखेड़ा की सरपंच कौशल्याबाई निलम्बित

Jansamvad Express Digital

स्कुल शुरू होते ही निजी स्कुल की मनमानी और लूट शुरू : महंगी किताबें और यूनिफार्म के नाम पर पालको से लूट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment