Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीयव्यवसाय

EV व्हीकल की बढती जा रही डिमांड : इस वर्ष इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का प्रतिशत बढ़ा

इंदौर  | बढती महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों के बढ़ते क्रम के बीच अब आम जनता का रुख इलेक्ट्रिक व्हीकल की और जाने लगा है | बाजार में EV व्हीकल की डिमांड बढ़ने लगी है , सितंबर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री सालाना आधार पर 25% बढ़ी है। कुल EV रजिस्ट्रेशन (सभी सेगमेंट मिलाकर) 1.49 लाख रहे। बीते साल सितंबर में 1.19 लाख EV रजिस्टर्ड हुई थी। इस साल में में यह आंकड़ा 1.47 लाख रहा था। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 19% वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान कुल 8.37 लाख EV रजिस्टर्ड हुए।

साल 2023 में  समान अवधि में 7.02 लाख वाहन रजिस्टर्ड हुए थे। वाहन पोर्टल के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (कारें व SUV) की बिक्री 43,120 यूनिट रही। बीते साल समान अवधि में 42,550 ई-पैसेंजर व्हीकल बिके थे। पहली तिमाही में बिक्री 8.6% बढ़कर 22,749 यूनिट पहुंच गई थी। दूसरी तिमाही में बिक्री 6% घटकर 20,141 यूनिट रह गई।

Related posts

ग्लोबल लीडर अप्रूवल लिस्ट में 76% रेटिंग पर मोदी तो 40% रेटिंग के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति सातवें स्थान पर

मध्यप्रदेश मंत्रालय की तीसरी मंजिल पर लगी आग , ,मुख्यमंत्री ने दिए जाँच के आदेश

Jansamvad Express Digital

आज मध्यप्रदेश के सिंगरोली आयेंगे अरविन्द केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री मान भी रहेंगे साथ

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment