Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

GST में कटौती से किसानों को मिली राहत: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली || केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) में आयोजित एक विशेष कृषि कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोपरि मानती है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देशों द्वारा लगाए गए शुल्कों के बावजूद केंद्र सरकार ने भारतीय किसानों के हितों की दृढ़ता से रक्षा की है। शिवराज सिंह चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि देश की कृषि नीति पूरी तरह किसान-केंद्रित है और इसका उद्देश्य किसानों की आमदनी बढ़ाना है।

कृषि मंत्री ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) में की गई कटौती का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों पर टैक्स कम होने से किसानों को अच्छी-खासी बचत हो रही है।

Related posts

18 साल के युवकी की मौत , दिल का साइज़ सामान्य से काफी बढ़ा

पूर्व राज्यसभा सांसद और फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा ने किये महाकाल दर्शन

Jansamvad Express Digital

भोपाल का कचरा बना खतरा : क्या इंदौर के साथ उज्जैन को भी है इससे खतरा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page