Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

अमरीका के नौसेना सचिव जॉन सी. फेलन तत्काल प्रभाव से अपने पद से हटे

नई दिल्ली || अमरीका में युद्ध विभाग ने घोषणा की है कि नौसेना सचिव जॉन सी. फेलन तत्काल प्रभाव से अपने पद से हट रहे हैं। हंग काओ कार्यवाहक नौसेना सचिव के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की और फेलन को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता है। कल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पार्नेल ने लिखा नौसेना सचिव जॉन सी. फेलन तत्काल प्रभाव से प्रशासन से विदा ले रहे हैं। युद्ध सचिव और उप युद्ध सचिव की ओर से, हम सचिव फेलन को विभाग और अमरीकी नौसेना के लिए उनकी सेवाओं के लिए आभारी हैं।

यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब अमरीकी नौसेना युद्धविराम के दौरान ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी लागू कर रही है। अमरीकी बलों ने 29 जहाजों को वापस बंदरगाह पर भेज दिया है और प्रतिबंधों का उल्लंघन करने की कोशिश कर रहे जहाजों को रोका है।

इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ संभावित राजनयिक सफलता का संकेत दिया, जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री तनाव से नाजुक क्षेत्रीय युद्धविराम के टूटने का खतरा मंडरा रहा है।

Related posts

ED RAIDS -झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्रालय के इंजीनियर के ठिकानो पर ED की कार्यवाही

Jansamvad Express Digital

एयरपोर्ट पर इस खूब सुरत ब्यूटी को देख खुद को विडिओ बनाने से रोक नहीं पाए लोग: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Jansamvad Express Digital

नगर परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व पार्षद समेत तीन नेता भाजपा में शामिल

Leave a Comment