Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

आप की आज बड़ी बैठक , राज्यसभा सांसद संदीप पाठक करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली |  दिल्ली शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चला रहे हैं। उन्होंने रविवार (24 मार्च) को जल मंत्रालय के नाम पहला सरकारी आदेश जारी किया। उन्होंने जल मंत्री आतिशी को निर्देश दिया कि दिल्ली में जहां पानी की कमी है, वहां टैंकरों का इंतजाम करें।

इधर, केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर I.N.D.I गुट के नेता आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें AAP नेता भी शामिल होंगे। वहीं, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी आज पहली बड़ी बैठक करने वाली है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें पार्टी की आगे की रणनीति तय होगी।

शनिवार शाम को केजरीवाल के वकील ने ED की गिरफ्तारी और निचली अदालत के रिमांड के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। वकीलों ने कहा कि दोनों फैसले अवैध हैं। केजरीवाल रिहाई के हकदार हैं। हमने कोर्ट से 24 मार्च तक सुनवाई की मांग की है।

हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड के मामले पर अर्जेंट सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि होली की छुट्टी है। बुधवार (27 मार्च) को कोर्ट खुलने पर ही केस की सुनवाई होगी।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  भरेवा कला शिल्पकार बलदेव वाघमारे को करेंगी सम्मानित

29 साल के बाद एआर रहमान हुए सायरा से अलग: सोशल मीडिया पर लिखा सोचा था 30 साल पुरे करेंगे

Jansamvad Express Digital

Sadhguru Gets Protection From Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव के पक्ष में दिया आदेश, जानिए पूरा मामला

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment