Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर पर बनी सहमति, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

ट्रंप ने एक्स पोस्ट में कहा कि सभी को बधाई! इस बात पर इजरायल और ईरान के बीच पूरी तरह से सहमति बन गई है कि 12 घंटों के लिए पूर्ण और संपूर्ण युद्ध विराम होगा (अब से लगभग 6 घंटे बाद, जब इजरायल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे!), जिसके बाद युद्ध को समाप्त माना जाएगा!

इजराइल और ईरान के बीच जंग शुरू होने के 12वें दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीजफायर का ऐलान किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा- अभी से सीजफायर लागू होता है। प्लीज इसे न तोड़ें।

इससे पहले ट्रम्प ने आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर सीजफायर का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि यह अगले 6 घंटे में लागू हो जाएगा।

ईरान ने 6 बार इजराइल पर हमला किया

ट्रम्प के सीजफायर के ऐलान के बाद से ईरान के विदेश मंत्री ने इसे खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि इजराइल के साथ अभी कोई अंतिम युद्धविराम समझौता नहीं हुआ है। अगर इजराइल, हमले रोक देता है, तो ईरान भी हमले नहीं करेगा।

कुछ ही देर बाद ईरान ने इजराइल पर 6 बार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मिसाइल बीर्शेबा शहर में इमारत पर गिरी। मेडिकल टीम ने बताया कि हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं।

ट्रंप ने पोस्ट कर दी जानकारी

ट्रंप ने कहा कि प्रत्येक युद्ध विराम के दौरान, दूसरा पक्ष शांतिपूर्ण और सम्मानजनक रहेगा. इस धारणा पर कि सब कुछ वैसा ही काम करेगा जैसा कि होना चाहिए, जो कि होगा, मैं दोनों देशों, इजरायल और ईरान को बधाई देना चाहता हूं कि उनके पास “12 दिवसीय युद्ध” को समाप्त करने के लिए सहनशक्ति, साहस और बुद्धिमत्ता है. यह एक ऐसा युद्ध है जो सालों तक चल सकता था और पूरे मध्य पूर्व को नष्ट कर सकता था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और न ही कभी होगा! भगवान इजरायल को आशीर्वाद दें, भगवान ईरान को आशीर्वाद दें, भगवान मध्य पूर्व को आशीर्वाद दें, भगवान संयुक्त राज्य अमेरिका को आशीर्वाद दें और भगवान पूरी दुनिया को आशीर्वाद दें!

Related posts

उज्जैन में युवाओं की रंगोत्सव मस्ती: संतों ने भी खेली होली

Jansamvad Express Digital

सम्पत्तिकर से 38 करोड से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ, पिछले वर्षाे की तुलना में 10 करोड अधिक सम्पत्तिकर वसूला

एनकाउंटर में मारा गया अतीक का करीबी UP पुलिस का एक्शन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page