Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

उत्तरकाशी में टनल हादसा

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में दीपावली के दिन सुबह 4 बजे एक निर्माणाधीन टनल धंस गई, जिसमें 40 मजदूर फंस गए। यह टनल ​​​​ब्रह्मकमल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच बनाई जा रही है।

फंसे हुए मजदूर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। NDRF, SDRF, फायर ब्रिगेड, नेशनल हाईवे के 200 से ज्यादा लोग इन लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए पिछले 24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

उत्तरकाशी के CO प्रशांत कुमार ने सोमवार को बताया कि हम टनल के अंदर 15 मीटर तक जा चुके हैं और लगभग 35 मीटर और अंदर जाना है। देर रात तक मजदूरों से संपर्क हो गया। सभी मजदूर सुरक्षित हैं। उन्हें पाइप के जरिए ऑक्सीजन और खाना-पानी पहुंचाया जा रहा है।

NDRF के असिस्टेंट कमांडर करमवीर सिंह ने बताया- साढ़े 4 किलोमीटर लंबी और 14 मीटर चौड़ी इस टनल टनल के स्टार्टिंग पॉइंट से 200 मीटर तक प्लास्टर किया गया था। उससे आगे कोई प्लास्टर नहीं था, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। उम्मीद है कि आज शाम तक मजदूरों को निकाल लिया जाएगा।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गाँधी को मोदी सरनेम केस में राहत , अब संसदीय सदस्यता भी होगी बहाल

भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को अपना 92वां स्थापना दिवस: 21 साल के बाद चेन्नई में फ्लाईपास्ट और एरियल डिस्प्ले शो

Jansamvad Express Digital

पीड़ित बेटी की सुनवाई भी हुई और मदद भी मिली – रतलाम कलेक्टर स्वम् मदद करने अस्पताल पहुंचे

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page