Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस की चार राज्य में हुई हार पर TMC नेता ममता बेनर्जी नाराज कहा कांग्रेस अपनी गलती से हारी भाजपा नही जीती

तृणमूल कांग्रेस ने अपने मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) गठबंधन की साथी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधा है। चार राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार को लेकर मुखपत्र के संपादकीय में लिखा कि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ जमींदारी मानसिकता से लड़ रही थी, इसलिए हार गई।

तृणमूल ने अपने मुखपत्र में लिखा कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में हार की वजहों पर चिंतन करना चाहिए। जो कमियां नजर आती हैं, उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सुधारना होगा।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, TMC नेता कुणाल घोष ने विधानसभा चुनावों में हार को लेकर कांग्रेस पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि ये भाजपा की जीत नहीं, बल्कि कांग्रेस की हार है। कांग्रेस जमींदारी वाली मानसिकता के साथ चुनाव लड़ रही थी। I.N.DI.A ब्लॉक को आगे बढ़ाने के लिए ममता दीदी ने कांग्रेस को कुछ सलाह दी थी, जो उन्होंने नहीं मानी।

घोष ने कहा कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ना चाहती थी, बुरी तरह हार गई। लेकिन अब भी समय है, उन्हें अपनी कमियों को दूर करके लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को मजबूत करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो इससे गठबंधन को नुकसान होगा।

Related posts

चुनाव आयोग की टीम का असम दौरा, चुनावी तैयारियों की करेगी समीक्षा

Jansamvad Express Digital

Google और Meta को ED का नोटिस, बेटिंग ऐप को प्रमोट करने का आरोप-सूत्र

मध्यप्रदेश में आप का शंखनाद , ग्वालियर में केजरीवाल और भगवंत मान ने भरी हुंकार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token