Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्यरायपुरराष्ट्रीय

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरी लिस्ट जारी की , OBC और SC ST के प्रत्याशियों को अवसर

नई दिल्ली | अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है , दूसरी लिस्ट में 43 नाम का एलान किया गया इसमें राजस्थान और मध्यप्रदेश के भी कई प्रत्याशियों के चेहरे स्पष्ट हो गए है |   कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया है।

इससे पहले पार्टी की पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह कांग्रेस अब तक 82 नामों का ऐलान कर चुकी है।6 राज्यों से 43 नाम, इनमें 13 ओबीसी
असम से 12 , गुजरात से 7, मध्य प्रदेश से 10, राजस्थान से 10, उत्तराखंड से 3 और दमन द्वीप से 1 उम्मीदवार का नाम है। इस लिस्ट में OBC- 13, SC-10 , ST- 9 और एक मुस्लिम है। लिस्ट में 76.7% की उम्र 60 साल से कम है।

Related posts

ट्रेनी डॉक्टर मौत मामले में कई अनसुलझे सवाल : CBI कर रही कई बिंदु पर पड़ताल

महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तो का जनसैलाब , मुख्यमंत्री यादव , अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी किये दर्शन

आगरा में ड्रग विभाग और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की नकली दवाएं जब्त, रिश्वत देते रंगे हाथ गिरफ्तार

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page