Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

लोकसभा चुनाव के बीच विवादित बयानबाजी को लेकर घिरे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने दी। उन्होंने X पर लिखा- पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

दरअसल, सुबह पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे कह रहे हैं कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। ये बयान सामने आने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया।

कांग्रेस ने कहा कि भारत की विविधता की ये परिभाषा मंजूर नहीं है। यह गलत है। इससे पहले पित्रोदा ने विरासत टैक्स का मुद्दा उठाया था, जिससे राहुल ने किनारा कर लिया था।

Related posts

भोपाल में सामूहिक सुसाइड का मामला , एक ही परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या

मध्यप्रदेश -छत्तीसगढ़ में जियो के 4 करोड़ से ज्यादा मोबाइल और ब्रॉडबैंड उपभोक्ता

Jansamvad Express Digital

तमिलनाडु चुनाव: पीएम मोदी आज कोयंबटूर में करेंगे विशाल जनसभा

Leave a Comment