Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

खाचरोद के जंगल में मिले तीन युवकों के शव:पुलिस मामले की जांच में जुटी

उज्जैन । मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला अंतर्गत आने वाले खाचरोद कस्बे में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगो की जान चली गई।

तीनो युवक रतलाम जिले के रहने वाले है और खाचरोद के जंगल में शिकार के लिए आए थे जहा करंट की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। खाचरोद थाना पुलिस अब मामले की जांच कर रहे है।

रविवार दोपहर को शव मिलने से आसपास के गांव में हडकंप मच गया। तीनों की मौत करंट की चपेट में आने से हुई। घटना की सूचना मिलते ही खाचरौद कस्बे से बडी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने दोपहर 3.30 बजे तीन शवों को पीएम के लिए शासकीय अस्पताल में भिजवाया। खाचरौद पुलिस थाना प्रभारी धनसिंह नरवरिया ने बताया कि तीन युवक सरवन पिता मोहन मोंगिया उम्र 40 वर्ष, प्रहलाद पिता शंकरलाल मोंगिया उम्र 38 वर्ष तथा वकील पिता जीवराज बंजारा उम्र 35 वर्ष के शव खाचरौद से लगभग 10 किमी दूर गांव रामातलाई के समीप एक खेत में से मिले।
किसान जगदीश मंडावलिया रविवार दोपहर को जब खेत पर पहुंचा तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों के पास से एक थैली बरामत की जिसमें लगभग 100 से 150 कबूतर व उनके पकडने का जाल मिला है। उनके पास से मिले दस्तावेज तीनों शव की शिनाख्यत हुई और उनके परिजनों को सूचना दी गई है।

Related posts

अमित शाह करेंगे केरल के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों को संबोधित

Jansamvad Express Digital

शिप्रा नदी में गिरी कार : कार में सवार थे तीन पुलिस कर्मी , एक का शव मिला

Jansamvad Express Digital

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page