Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की सांसद पद की शपथ आज : भारी पुलिस बल के साथ जेल से संसद के लिए रवाना

पंजाब के खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीतने वाला खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह आज संसद में शपथ लेगा। इसके लिए वह सुबह 4 बजे जेल से बाहर आया। उसे कड़ी सुरक्षा में डिब्रूगढ़ जेल से निकाल कर एयरबेस ले जाया गया। जहां से अमृतपाल को प्लेन में दिल्ली लाया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से उसे लोकसभा स्पीकर के कार्यालय में लाया जा रहा है।

अमृतपाल को 4 दिन की पैरोल मिली है, लेकिन पुलिस प्रशासन उसे मात्र शपथ लेने के लिए ही जेल से बाहर ला रहा है। पैरोल की शर्तों में परिवार से दिल्ली में मुलाकात की मंजूरी दी गई है।

अमृतपाल सिंह के माता-पिता और चाचा दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्हें अभी अमृतपाल से मिलने का समय नहीं बताया गया है। वहीं उसकी पत्नी किरणदीप कौर काफी समय से डिब्रूगढ़ में ही रुकी हुई है, वे दिल्ली नहीं पहुंचेगी।

अमृतपाल सिंह शपथ लेने के लिए 1 साल 2 महीने 12 दिन के बाद डिब्रूगढ जेल से बाहर आ रहा है। शपथग्रहण के बाद उसे तुरंत वापस जेल भेज दिया जाएगा।

अमृतपाल सिंह को दी गई पैरोल में 4 दिन का जिक्र किया गया है। इसमें 10 शर्तें भी लगाई गई हैं। सुरक्षा से लेकर उसे लाने, ठहरने व वापस लेकर जाने की जिम्मेदारी अमृतसर रूरल के SSP सतिंदर सिंह को सौंपी गई है।

Related posts

भौरासा संजय नगर कॉलोनी पहुंचे विधायक सज्जन सिंह वर्मा  ,कॉलोनी के रहवासियों ने सुनाई विधायक वर्मा को अपनी समस्या

प्रयागराज पहुंचे मध्यप्रदेश के अधिकारी : उज्जैन एडीजी टीम सहित पहुंचे व्यवस्थाओ को समझने

Jansamvad Express Digital

वायनाड की जनता का आभार प्रकट करने जाएगी सांसद प्रियंका गाँधी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment