Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया

नई दिल्ली |  इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने सुबह 10 बजे गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया। इसे टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (TV-D1) नाम दिया गया है। आसान भाषा में कहे तो मिशन के दौरान रॉकेट में गड़बड़ी होने पर अंदर मौजूद एस्ट्रोनॉट को पृथ्वी पर सुरक्षित लाने वाले सिस्टम की टेस्टिंग हो रही है।

ये मिशन 8.8 मिनट मिनट का है। टेस्ट फ्लाइट में तीन हिस्से हैं- अबॉर्ट मिशन के लिए बनाया सिंगल स्टेज लिक्विड रॉकेट, क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम। क्रू मॉड्यूल के अंदर का वातावरण अभी वैसा नहीं होगा जैसा मैन्ड मिशन में होगा। इस मिशन में 17 Km ऊपर जाने के बाद श्रीहरिकोटा से 10 Km दूर समुद्र में क्रू मॉड्यूल को उतारा जाएगा। फिर नेवी इसे रिकवर करेगी।

इससे पहले आज ही दो बार मिशन को टाला गया था। इसे 8 बजे लॉन्च किया जाना था, लेकिन मौसम ठीक नहीं होने कारण इसका टाइम बदलकर 8.45 किया गया था। लॉन्चिंग 5 सेकेंड पहले इंजन फायर नहीं हो पाए और मिशन टल गया। इसरो ने कुछ देर बाद बताया कि अब गड़बड़ी ठीक कर ली गई है। व्हीकल पूरी तरह से सेफ है।

Related posts

मोहर्रम के जुलुस में प्रतीकात्मक घोड़ा गिरने से बचा , जुलुस में भीड़ बनकर हुडदंग कर रहे युवको को पुलिस ने खदेड़ा

Jansamvad Express Digital

LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन:सदनों:में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए , पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बेनर्जी बैठक छोड़ बाहर आई

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page