Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक सम्मेलन शुरू : मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

उज्जैन ||   धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे  विक्रमोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक सम्मेलन की आज से शुरुवात होने जा रही है , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअली जुड़ कर कार्यक्रम की शुरुवात की , विज्ञान उत्सव और 40वें मध्य प्रदेश युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का शुभारंभ गुरुवार सुबह 11 बजे कालिदास अकादमी में होगा। इसमें देशभर से 100 से अधिक शीर्ष वैज्ञानिक शामिल होंगे।

राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन की थीम ‘विकास की बात विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के साथ’ पर आधारित है। सम्मेलन में वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक विज्ञान और भारतीय प्राचीन विज्ञान परंपरा पर विभिन्न सत्रों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, खगोल विज्ञान, जीआईएस एंड रिमोट सेंसिंग अनुप्रयोग, कृषि एवं ग्रामीण प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, इनोवेशन एवं स्किल डेवलपमेंट, भारतीय ज्ञान विज्ञान परंपरा तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी विषयों पर परिचर्चा होगी। इसके अलावा विज्ञान चौपाल का आयोजन भी होगा। विज्ञान के 17 विषयों पर शोधपत्रों का वाचन किया जाएगा।

महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि कालिदास अकादमी में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन 27-28 मार्च को होगा। 29 मार्च को इसका समापन होगा।

Related posts

LOC में आतंकियों की नाकाम घुसपैठ की कोशिश :जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर

Jansamvad Express Digital

लोकसभा में ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी नोकझोंक

जे.पी. नड्डा ने हरनौत में जनसभा को किया संबोधित

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page