Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दिखने लगा बारिश का कहर : गुजरात में घरो में घुसा पानी , यूपी में बिजली गिरने से हुई 10 की मौत

  • देश के कई राज्यों में दिखा बारिश का असर , गुजरात-महाराष्ट्र और यूपी में भारी बारिश
  • शुरुआती बारिश में ही दिखा बारिश का कहर  घरों-दुकानों में  भरा बारिश का पानी 
  • उत्तर प्रदेश में  बिजली गिरने से 10 लोगो की मौत
  • 3 दिन में दिल्ली-हरियाणा पहुंचेगा मानसून

नई दिल्ली || मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में बारिश की शुरुवात समय से पहले ही हो चुकी है ,  मानसून ने बीते दो दिन में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में एंट्री ले ली है। भारी बारिश के चलते गुजरात के अहमदाबाद, वापी और राजकोट में सड़क, घरों और दुकानों में पानी भर गया। सावरकुंडला, राजुला में स्थानीय नदियां उफान पर आ गई हैं।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ-सीतापुर में पूरी रात रुक-रुककर बारिश हुई। अमेठी में इतनी बारिश हुई कि SP ऑफिस और गौरीगंज कोतवाली में पानी भर गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने SP ऑफिस से पानी निकाला। वहीं, बिजली गिरने से 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई।

मानसून की एंट्री के बाद भी राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी बनी हुई है। जैसलमेर में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में भी गुरुवार का दिन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून के अगले 2-3 दिनों में दिल्ली और हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है।

 

Related posts

लोकसभा में संविधान पर चर्चा का दूसरा दिन : संसद में प्रियका का पहली बार में ही इंदिरा वाला वार

Jansamvad Express Digital

विक्रम विश्व विद्यालय के प्रोफ़ेसर पर ABVP का गंभीर आरोप , कुलपति बोले मामले में जाँच के लिए कमेटी बनाई जाँच के बाद होगी कार्रवाही

Jansamvad Express Digital

पुणे में तेजी से फ़ैल रहा जीका वायरस , अब तक 06 मरीज आए सामने, 02 गर्भवती महिला भी चपेट में

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment