Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दुबई के भारत मार्ट पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव:बोले: भारत का विरोध किसी देश से नहीं, आतंकवाद से है

दुबई  || सीएम डॉ. मोहन यादव अपनी विदेश यात्रा के तीसरे दिन आज (मंगलवार को) दुबई की लीडिंग लॉजिस्टिक्स कंपनी द्वारा संचालित भारत मार्ट पहुंचे। भारत मार्ट भारतीय एमएसएमई प्रोडक्ट्स को वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बड़ा प्लेटफार्म बन रहा है। यहां सीएम मप्र की एमएसएमई यूनिट्स को भारत मार्ट से जोड़ने की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। वहीं सोमवार को दुबई में इन्वेस्ट इन मध्य प्रदेश बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत का विरोध किसी देश से न होकर आतंकवादियों से है।

आज स्पेन के लिए होंगे रवाना

सीएम आज दुबई की लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दुबई से स्पेन की राजधानी मेड्रिड के लिए रवाना होंगे, जहां वे मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश यात्रा को नए आयाम देने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सोमवार को विदेश यात्रा के दूसरे दिन सीएम ने दुबई में इन्वेस्ट इन मध्य प्रदेश बिजनेस फोरम के सत्र को संबोधित करते हुए कहा-उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहनकारी नीतियों का लाभ देने के साथ ही नीतियों से हटकर भी अतिरिक्त सुविधाएं देने का काम किया जाएगा। सीएम ने दुबई के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में पर्यटन, टेक्सटाइल और एमएसएमई सहित अन्य सेक्टर्स में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

मप्र के दरवाजे विदेशी निवेशको  के लिए खुले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सभी सेक्टर के निवेशकों का स्वागत कर रहा है। हम इसी उद्देश्य से दुबई आए हैं। केंद्र और राज्य सरकार गरीब से गरीब की जिंदगी बेहतर करने के लिए काम कर रही है। उद्योगपतियों के आगे बढ़ने के पीछे भारतीय संस्कृति और खान-पान की बड़ी भूमिका है। मध्यप्रदेश के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। राज्य सरकार दीर्घकालिक प्रगति के उद्देश्य से कार्य कर रही है।

 

 

Related posts

टी20 वर्ल्ड कप: भारत का मुकाबला आज नामीबिया से

Jansamvad Express Digital

दिल्ली में एयर क्वालिटी को लेकर फिर खड़े हुए सवाल , आज दिल्ली सरकार करेगी बैठक

Jansamvad Express Digital

साधना संग शिवराज महाकाल के दर ,दर्शन किये पूजन किया और रवाना हो गए

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment