Jan Samvad Express
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

दुल्हन के साथ रोमांटिक फोटो सेशन करवा रहा था दूल्हा: अचानक हो गया ऐसा कांड मंच छोड़ भाग निकला

सोशल मीडिया पर अक्सर शादी से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं. कभी किसी शादी में दूल्हे का ध्यान दुल्हन की सहेलियों पर होता है, तो कभी को दूल्हा खुलेआम स्टेज पर ही अपनी दुल्हन को किस करने लग जाता है. ऐसे वीडियोज को देखने के बाद कुछ लोग मजे लेते हैं, तो कुछ लोग उनकी सराहना करते हैं. लेकिन कई बार शादी में इन सबसे अलग हादसा भी देखने को मिल जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. शादी के इस वीडियो में दूल्हे को अपनी दुल्हन के प्रति भावनाओं को दिखाने की कोशिश में एक शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ जाता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर यासमिन ब्राइडल कंपनी (@yasminsbridal) ने शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

वीडियो आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन दोनों स्टेज पर खड़े हैं और उनके चेहरे पर खुशी की चमक साफ देखी जा सकती है. दूल्हा, जो अपनी दुल्हन के प्रति अत्यधिक रोमांचित और खुश नजर आता है. वह अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए उसे गोदी में उठाने की कोशिश करता है, लेकिन इसी दौरान एक अप्रत्याशित और शर्मनाक घटना घटित हो जाती है. जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को उठाता है, अचानक से उसकी पैंट खुल जाती है. दुल्हन इस बात से अनजान है और मुस्कुरा रही होती है. लेकिन इस नजारे को देख स्टेज के पास में मौजूद सभी लोग चौंक गए. दूल्हा यूं तो मुस्कुरा रहा है, लेकिन उसके चेहरे से असहजता साफ झलकती है.

 

दुल्हन को नीचे उतारकर दूल्हा तुरंत अपने पैंट को ठीक करने की कोशिश करता है. दुल्हन मुस्कुरा रही होती है, लेकिन धीरे-धीरे उसे स्टेज के पीछे तरफ ले जाती है. इसके बाद कुछ लोग स्टेज पर पहुंचकर दूल्हे को कवर कर लेते हैं. दुल्हन भी इस अजीबोगरीब स्थिति से असहज हो जाती है. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो को महज 1 दिन के अंदर 85 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लाखों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है. वहीं हजारों की संख्या में कमेंट्स भी आए हैं. लोगों ने वीडियो पर अपने-अपने तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई लोगों ने इसे मजेदार और मनोरंजक माना है, जबकि अन्य ने दूल्हे की स्थिति के प्रति सहानुभूति जताई है.

वायरल वीडियो में क्या है?

दूल्हे ने ब्लैक पैंट और व्हाइट थ्री पीस कोट पहना हुआ है। दुल्हन ने ग्रैंड व्हाइट गाउन पहना हुआ है और वह बार्बी डॉल की तरह लग रही है। स्टेज पर ही सबके सामने दूल्हा दुल्हन को गोद में उठाता है। पैंट टाइट होने के कारण जैसे ही दूल्हा दुल्हन को उठाने के लिए अपने घुटने मोड़ता है, उसका पैंट पीछे से फट जाता है। पैंट नीचे खिसकता देख दूल्हा दुल्हन को नीचे उतारने की कोशिश करता है। फिर उसे एहसास होता है कि बटन खुला नहीं है, बल्कि पैंट फट गया है। यह देखते ही दूल्हा हंसते हुए स्टेज के पीछे चला जाता है।

इधर, दुल्हन कुछ समझ नहीं पाती है और फिर उसे अपने पति का पैंट फटा हुआ दिखता है तो वह भी हंसने लगती है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर मौजूद एक शख्स अपना कोट उतारकर दूल्हे को देने के लिए आगे बढ़ता है।

Related posts

डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद : अमेरिका से निकाले जा रहे अवैध प्रवासी

jansamvadexpress

बच्चो की जान लेने वाली जहरीली सिरप की बिक्री पर मध्यप्रदेश में बेन : तमिलनाडु में भी कम्पनी के सभी प्रोडक्ट पर बेन लगा

jansamvadexpress

कर्नाटक: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 9 लोगों को कूचला

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token