Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार , भागने की कोशिश में हुआ घायल , पकड़ने के लिए भागे दो पुलिस कर्मी भी घायल

उज्जैन |  उज्जैन में 15 साल की बच्ची से किये गए दुष्कर्म  के मामले में पुलिस ने  आरोपी को कर लिया है , उक्त आरोपी ने  पुलिस की  गिरफ्त से फरार होने का प्रयास भी किया। भागते समय वह गिरकर घायल हो गया। उसके पैर में चोट लगी है।

आरोपी को पुलिस ने आज सुबह ही गिरफ्तार किया था। आरोपी का नाम भरत सोनी है। वह उज्जैन की ही झुग्गी बस्ती का रहने वाला है और ऑटो चलाता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची के साथ जीवनखेड़ी में दुष्कर्म किया।

टीआई अजय वर्मा ने बताया कि पुलिस जब आरोपी को जांच के लिए मौके पर लेकर गई, तो उसने वहां से भागने की कोशिश की। आरोपी ने अचानक दौड़ लगा दी। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस के जवान भी उसके पीछे भागे। इस दौरान आरोपी नीचे गिर पड़ा जिससे उसे चोट आई है। पुलिस आरोपी को लेकर जिला अस्पताल गई। आरोपी को पकड़ने के दौरान दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए।

इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस ने बताया कि आरोपी भरत सोनी ने बच्ची को रात में रेलवे स्टेशन के सामने से बैठाया था। वो उसे जीवनखेड़ी ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। पुलिस का कहना है कि बच्ची शायद बस से देवास गेट एरिया में पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि 700 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची है।

पुलिस इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है। एक मुख्य आरोपी भरत सोनी, जिस पर 376 और POCSO के तहत केस दर्ज किया है। दूसरा आरोपी राकेश मालवीय, जिस पर साक्ष्य छिपाने का आरोप है। पुलिस ने ये भी बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची के साथ गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है।

Related posts

इथेनॉल फैक्ट्री विवाद मामले पर संगरिया में किसानों की महापंचायत आज, इंटरनेट सेवाएं बंद

NIA: गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित; एनआईए ने 2022 के मामलों में दाखिल की चार्जशीट

Jansamvad Express Digital

इंदौर ट्राफिक पुलिस आरक्षक रनजीत के लिए महिन्द्रा ग्रुप चेयरमैन ने किया पोस्ट: लिखा यह वही है जो आप इसे बनाना चुनते हैं।

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment